{"_id":"6aa2fada1686a3ad4e09b554","slug":"voting-for-five-posts-in-the-bar-association-elections-will-take-place-today-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-160192-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बार एसोसिएशन के चुनाव आज पांच पदों के लिए होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बार एसोसिएशन के चुनाव आज पांच पदों के लिए होगा मतदान
Fri, 11 Sep 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुक्रवार को आयोजित की जाएगी। चुनाव में एसोसिएशन के प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता मतदान करेंगे। चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मतदान को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश सांगवान एडवोकेट, सह चुनाव अधिकारी पवन बंसल और ओमप्रकाश पंवार ने बताया कि मतदान प्रक्रिया सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होगी और शाम पांच बजे तक जारी रहेगी।
उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से निर्धारित समय के दौरान मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। चुनाव अधिकारियों ने कहा कि मतदान के लिए आने वाले सभी अधिवक्ता अपना पहचान पत्र साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
इसके साथ ही मतदान के दौरान निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करने को प्राथमिकता देने की अपील की गई है, ताकि चुनाव प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, कैमरा अथवा अन्य प्रतिबंधित या आपत्तिजनक सामग्री लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी अधिवक्ताओं से चुनाव प्रक्रिया के दौरान अनुशासन बनाए रखने तथा चुनाव अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग करने का आग्रह किया गया है।
चुनाव अधिकारियों ने कहा कि बार एसोसिएशन के चुनाव को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से करवाना प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिवक्ताओं का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने सभी मतदाताओं से नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करने की अपील की।