फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Officials must ensure the time-bound resolution of every complaint at the grievance redressal camp

Charkhi Dadri News: अधिकारी समाधान शिविर की हर शिकायत का करें समयबद्ध निपटारा

Fri, 11 Sep 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 11 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Officials must ensure the time-bound resolution of every complaint at the grievance redressal camp
समाधान शिविर में समस्याएं सुनते हुए अधिकारी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिला के सभी अधिकारी समाधान शिविर में प्राप्त हर शिकायत का समयबद्ध उचित निपटारा करें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी सोच के तहत इन समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिनका उद्देश्य एक छत के नीचे सभी विभागों की हर समस्या का तुरंत निदान करना है।
विज्ञापन

वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डीडीपीओ प्रमोद ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली नागरिकों की हर समस्या को गंभीरता से लें तथा प्रत्येक समस्या का समयबद्ध उचित निपटारा करवाएं। जिला प्रशासन की ओर से समाधान शिविरों की शिकायतों के निपटारे की निरंतर समीक्षा की जा रही है। अधिकारी समस्या का समाधान करते समय संबंधित नागरिक से संवाद कर उन्हें विभागीय कार्रवाई से संतुष्ट करें ताकि इन समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके।
विज्ञापन

एसडीएम ने बाढड़ा में सुनीं नागरिकों की समस्याएं
बाढड़ा में एसडीएम आशीष सांगवान ने अपने कार्यालय में नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं के निपटारे बारे निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारी समय पर अपने कार्यालयों में उपस्थिति सुनिश्चित करें ताकि विभिन्न कार्यों से सरकारी कार्यालयों में आने वाले नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। सरकार की हिदायतों अनुसार संबंधित अधिकारी समाधान शिविरों में भी उपस्थित रहे ताकि नागरिकों की समस्याओं का जल्द निपटारा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed