{"_id":"6aa2fd64512f73f25904ff87","slug":"police-checked-110-vehicles-and-issued-challans-to-7-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-160169-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पुलिस ने 110 वाहन जांचे, 7 के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पुलिस ने 110 वाहन जांचे, 7 के काटे चालान
Fri, 11 Sep 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस ने 9 और 10 सितंबर की रात जिले की सीमाओं पर विशेष अंतरराज्यीय नाका चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों, नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना व जिले की सीमाओं को सुरक्षित बनाना था।
यह अभियान हरियाणा पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के तहत दादरी-लोहारू रोड स्थित नाका लाड पर चलाया गया। डीएसपी जसपाल सिंह ने इस अभियान की कमान संभाली। उनके नेतृत्व में कमांडो दस्ते सहित 24 पुलिसकर्मी नाके पर तैनात रहे। टीम ने जिले में प्रवेश करने और बाहर जाने वाले कुल 110 वाहनों की जांच की।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले सात वाहन चालकों के चालान किए गए। पुलिस ने दो वाहनों को जब्त भी किया। पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी ने कहा कि अपराधियों और नशा तस्करों के लिए जिले की सीमाओं को आसान रास्ता नहीं बनने दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। यह सहयोग जिले की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।