{"_id":"6aa2fcb31f9b50dffe0526c5","slug":"couple-declared-absconding-offenders-arrested-after-15-years-on-the-run-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-160174-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 15 साल से फरार उद्घोषित अपराधी दंपती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 15 साल से फरार उद्घोषित अपराधी दंपती गिरफ्तार
Fri, 11 Sep 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने करीब 15 साल से फरार चल रहे एक उद्घोषित दंपती को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखपत और उसकी पत्नी शिमला के रूप में हुई है। दोनों को बुधवार को दादरी के घिकाड़ा चौक के पास से पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 9 सितंबर को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, भिवानी राजेंद्र गोयल की अदालत से मिले आदेशों के आधार पर की गई। दंपती के खिलाफ 7 अप्रैल 2011 को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 82 के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई शुरू हुई थी। निर्धारित अवधि में वे न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद 13 मई 2011 को दोनों को उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया गया। न्यायालय के आदेश पर थाना शहर दादरी में भारतीय दंड संहिता की धारा 174-ए के तहत मामला दर्ज किया गया था।
स्पेशल स्टाफ की टीम लंबे समय से आरोपियों की तलाश कर रही थी। बुधवार को उन्हें घिकाड़ा चौक, दादरी के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद दंपती को स्थानीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।