फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Won gold medal in Karate Championship

Charkhi Dadri News: कराटे चैंपियनशिप में मयंक, अंश, मितेश, प्रिंस, साजित, नवीन, प्रियांशु ने जीते स्वर्ण पदक

Mon, 22 Jul 2024 06:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 22 Jul 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Won gold medal in Karate Championship
चरखी दादरी में जिलास्तरीय कराटे प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी कोच और अन्य लोगों के साथ। 
चरखी दादरी। रावलधी बाईपास चौक पास स्थित शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी में रविवार को 5वीं जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता हुई। इसमें लड़कों और लड़कियों के वर्ग में करीब 100 खिलाड़ियों ने सहभागिता निभाई। प्रतियोगिता के दौरान अंडर 14, 17, 18 आयुवर्ग की कई भार श्रेणी में इन प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। लड़कियों के 60 किलोग्राम भारवर्ग में हिना मिसरी और लड़कों के 74 किलोग्राम भारवर्ग में शिवांक्षु विजेता बना।
विज्ञापन


पूर्व चेयरमैन अजीत फौगाट, जिला पार्षद मोहित साहू, आरएससी स्कूल की प्राचार्या संगीता यादव ने स्पर्धा का शुभारंभ किया। स्पर्धा में कोच सुदेश और राजेश तक्षक का मार्गदर्शन रहा। कोच राजेश तक्षक ने बताया कि लड़कों के 30 किलोग्राम भारवर्ग में मयंक चंपापुरी, 35 किलोग्राम में अंश, 40 किलोग्राम में मितेश ने स्वर्ण पदक जीता। प्रिंस ने 45 किलोग्राम में, साजित अली ने 50 किलोग्राम में, नवीन ने 55 किलोग्राम में, प्रियांशु तक्षक ने 67 किलोग्राम में और शिवांक्षु ने 74 किलोग्राम भारवर्ग श्रेणी में प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

लड़कियों के वर्ग में 24 किलोग्राम भार वर्ग में निधि ने प्रथम स्थान पाया। अंडर-36 किलोग्राम में साक्षी शर्मा, 40 किलोग्राम में खुशबू सांगवान, 44 किलोग्राम में मानवी, 48 किलोग्राम में अमीता, 52 किलोग्राम में मनीषा ने, 60 किलोग्राम भारवर्ग में हिना ने स्वर्ण पदक जीते। इस मौके पर जयभगवान, सुमित कमोद, समां दादरी, दीक्षा तक्षक, खेलो इंडिया पदक विजेता राहुल चरखी, कोच नरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed