फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Women and children enjoyed the folk festival

महिलाओं और बच्चों ने उठाया लोक महोत्सव का लुत्फ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
Women and children enjoyed the folk festival
चरखी दादरी। हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन का तीज पर आयोजित लोक महोत्सव रविवार को पौधरोपण, मटका दौड़, चम्मच दौड़, मेंहदी प्रतियोगिता आदि के साथ संपन्न हो गया। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ झूला झूलते हुए इस तीज उत्सव का जमकर आनंद लिया। उपायुक्त श्यामलाल पूनिया का इसमें मार्गदर्शन रहा।
विज्ञापन

तीज पर पंचायत विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन ने प्रशासन के सहयोग से इस उत्सव का आयोजन करवाया। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में दादरी उपमंडल के गांव बौंद कलां व रानीला में इस त्यौहार को मनाया गया, जबकि बाढड़ा उपमंडल के गांव कारीधारिणी में इस महोत्सव का आयोजन किया गया। कारीधारिणी में बाढड़ा एसडीएम संजय कुमार का सान्निध्य रहा, जबकि बौंद कलां में भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। सतेंद्र परमार ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं में नए उत्साह का संचार होगा।
विज्ञापन

आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक शिवांशु मिश्रा ने बताया कि लोक महोत्सव में मेंहदी, चम्मच दौड़, मटका दौड़ आदि स्पर्धाएं करवाई गईं। जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। महोत्सव में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने बेहतर उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई हुई थी। जिनमें भांति के पकवान, मिठाइयां, पापड़, अचार, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, कपड़े, मुड्डे, कुशन आदि शामिल रहे। इस अवसर पर बीडीपीओ सुभाष शर्मा, रोशनलाल श्योराण, दीपक गौतम, वरूण सिवाच आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed