{"_id":"6ab97ef01d15d9669d0768ac","slug":"the-city-council-will-now-seek-the-assistance-of-councilors-and-committee-members-to-make-the-city-clean-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-160875-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नगर परिषद शहर को स्वच्छ बनाने में अब पार्षदों व कमेटी सदस्यों की लेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नगर परिषद शहर को स्वच्छ बनाने में अब पार्षदों व कमेटी सदस्यों की लेगी मदद
Mon, 28 Sep 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। नगर परिषद ने शहर में स्वच्छता व्यवस्था सुधारने और शिकायतों के निवारण के लिए नई पहल की है। अब नगर पार्षद और वार्ड स्तर पर गठित पांच सदस्यीय स्वच्छता कमेटियां शहरवासियों को ''स्वच्छ सिटी'' और शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल के प्रति जागरूक करेंगी। परिषद का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को पोर्टल से जोड़कर स्वच्छता संबंधी समस्याओं की जानकारी सीधे प्राप्त करना है।
नगर परिषद ने शहर के सभी 21 वार्डों में पांच सदस्यीय स्वच्छता कमेटियों का गठन किया है। इन कमेटियों में वार्ड पार्षद की भूमिका प्रमुख मानी गई है। परिषद अब इन कमेटियों के सदस्यों और पार्षदों का सहयोग लेकर लोगों को कचरा उठान, सफाई व्यवस्था और नालियों की सफाई जैसी समस्याओं की शिकायत पोर्टल पर दर्ज कराने के लिए प्रेरित करेगी।
पार्षद और स्वच्छता कमेटी के सदस्य लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ खुद भी पोर्टल पर अपने वार्ड की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। शहर से प्रतिदिन करीब 35 टन कचरा निकलता है, जिसके उठान के लिए 190 सफाई कर्मचारी और 22 वाहनों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
लोगों को पोर्टल के तकनीकी पहलुओं की जानकारी भी देंगे
पार्षदों और कमेटी सदस्यों को इस नई प्रणाली के लिए प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जागरूकता अभियान के दौरान वे लोगों को पोर्टल के तकनीकी पहलुओं की जानकारी भी देंगे। वर्तमान में कचरा कई भागों में उठान नहीं होने और नालियों की सफाई नहीं होने जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं। परिषद अब ऐसी शिकायतों का निवारण पोर्टल के माध्यम से करवा रही है।
आमजन की भागीदारी और उद्देश्य
शहर की सफाई व्यवस्था सुचारु बनाने में आमजन की भागीदारी भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से पार्षदों और पांच सदस्यीय कमेटियों को यह जिम्मेदारी दी गई है। योजना के तहत वार्ड स्तर पर लोगों को स्वच्छता बनाए रखने और कचरा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए प्रेरित किया जाना है। इससे स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया में भी तेजी आएगी।
पार्षदों व कमेटी सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। ये लोगों को जागरूक भी करेंगे और खुद भी शिकायत पोर्टल पर दर्ज करवा सकते हैं। नगर परिषद प्रत्येक शिकायत का तत्परता से समाधान करवाने के लिए तैयार है। लोगों के सहयोग से ही शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सकता है।
-ज्योति शर्मा, प्रभारी स्वच्छता मिशन, नगर परिषद