फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   waterlogging verification will be in 6 round

Charkhi Dadri News: बारिश से फसलों में हुए नुकसान का 6 चरणों में होगा सत्यापन

Thu, 11 Sep 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 11 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
waterlogging verification will be in 6 round
 जिले के इमलोटा गांव के खेतों में भरा पानी। संवाद
फोटे 01
विज्ञापन

जिले के इमलोटा गांव के खेत में भरा पानी। संवाद
फोटो 02
कादमा क्षेत्र में बारिश से प्रभावित बाजरा। संवाद
- जिले में मानसून सीजन में 2.23 लाख एकड़ फसल हुई है प्रभावित, पोर्टल पर पटवारी के बाद कानूनगो, गिरदावर, तहसीलदार, एसडीएम व डीसी करेंगे सत्यापन



- डीआरओ की ओर से पटवारियों को दिए गए खराब फसलों का जमीनी रिकॉर्ड जुटाने के निर्देश


संवाद न्यूज एजेंसी



चरखी दादरी। जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में खरीफ की फसलों में हुए नुकसान का किसान की ओर से क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपना विवरण दर्ज करवाने के बाद छह चरणों में नुकसान का सत्यापन होगा। उसके बाद डीसी के माध्यम से नुकसान की रिपोर्ट चंडीगढ़ मुख्यालय भेजी जाएगी। इस संबंध में डीआरओ की ओर से जिले के पटवारियों को खराब फसलों के जमीनी रिकाॅर्ड जुटाने के निर्देश दे दिए गए हैं।



पटवारी पहले नुकसान की जमीन का रिकाॅर्ड तैयार करेंगे और उसके बाद खेतों में जाकर पोर्टल पर इसका सत्यापन करेंगे। उसके बाद कानूनगो व गिरदावर की ओर से सत्यापन होगा। तत्पश्चात तहसीलदार व एसडीएम सत्यापन करेंगे। आखिर में डीसी की संस्तुति के बाद नुकसान का विवरण सरकार के पास जाएगा। इस काम के लिए 52 पटवारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। पटवारियों ने काम भी शुरू कर दिया है। आने वाले करीब 20 दिन में यह सारी प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन




उधर, कृषि विभाग की प्रारंभिक रिपोर्ट में 2 लाख 23 हजार एकड़ में खड़ी बाजरा, ग्वार, धान, कपास व अन्य फसलों में नुकसान का आकलन है। सर्वाधिक बाजरे का नुकसान प्रभावित क्षेत्र 1,51,000 एकड़ है। बारिश से बाजरा, धान व कपास में ज्यादा नुकसान हुआ है। यही फसल क्षेत्र में ज्यादा एरिया में हैं। बारिश की वजह से बाजरे की फसल पीली होकर सूखने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन








किस फसल में बारिश व जलभराव से हुआ कितना नुकसान



फसल - 0-25 प्रतिशत - 26-50 - 51-75 - 76-100 - कुल जोड़



धान - 10,000 - 5000 - 1000 - 00 - 16,000



कपास - 00 - 18,000 - 20,000 - 2000 - 40,000



बाजरा - 50,000 - 80,000 - 18,000 - 3000 - 1,51,000



ग्वार - 2000 - 11,000 - 2000 - 00 - 15,000



मूंग - 00 - 200 - 500 - 300 - 1000



नोट : इस प्रकार 5300 एकड़ फसल ऐसी है, जिसमें 76 से 100 प्रतिशत तक नुकसान का आकलन है। 41,500 एकड़ एरिया में 51 से 75 प्रतिशत के बीच नुकसान का आकलन है। इसी प्रकार, 1,14,200 एकड़ में 26 से 51 प्रतिशत तक नुकसान का अनुमान है। सरकार आमतौर पर 50 प्रतिशत या इससे अधिक नुकसान पर ही मुआवजा देती है।








वर्जन



नुकसान हुई फसल का रिकाॅर्ड तैयार करने के लिए पटवारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। पटवारी खेतों में जाकर नुकसान का सत्यापन करेंगे। उसके बाद कानूनगो, गिरदावर, तहसीलदार व एसडीएम सत्यापित करेंगे। अंत में डीसी की संस्तुति से नुकसान का विवरण सरकार को भेजा जाएगा।



-राजकुमार भौरिया, जिला राजस्व अधिकारी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed