{"_id":"6ab044ee02616d7b5505fcd3","slug":"change-in-weather-brings-relief-from-sultry-heat-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-160613-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मौसम में बदलाव से उमस भरी गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मौसम में बदलाव से उमस भरी गर्मी से मिली राहत
Mon, 21 Sep 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। उमस भरी भीषण गर्मी से लोगों को काफी हद तक राहत मिली है। तापमान में गिरावट आने के साथ सुबह और शाम के समय मौसम सुहावना होने लगा है। दिन का अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बाजारों में भी पहले की अपेक्षा चहल-पहल बढ़ गई है। पिछले दिनों दिन के समय तेज गर्मी और उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दोपहर के समय बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर आवाजाही कम हो जाती थी।
अब तापमान में गिरावट के चलते मौसम कुछ सामान्य हुआ है। सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। हालांकि दोपहर के समय अभी भी गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए लोगों को आने वाले दिनों में तापमान में और उतार-चढ़ाव की संभावना है।
विज्ञापन
किसान कृषि कार्यों में तेजी से जुटे
मौसम में बदलाव का असर अगले एक सप्ताह के दौरान भी देखने को मिल सकता है। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने के कारण सुबह और शाम को मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहने की संभावना है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मौसम के बदलाव का असर दिखाई देने लगा है। किसान अपने कृषि कार्यों में तेजी से जुट गए हैं। बाजरे की कटाई और कपास की चुगाई का कार्य इन दिनों खेतों में चल रहा है। मौसम अपेक्षाकृत अनुकूल होने से किसानों को कृषि कार्य निपटाने में सुविधा हो रही है।
वायरल संक्रमण में वृद्धि
मौसम में बदलाव के साथ ही जिले में वायरल संबंधी शिकायतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अस्पतालों और चिकित्सकों के पास लोग सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और गले में खराश की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। बदलते तापमान के बीच बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। चिकित्सकों की ओर से लोगों को साफ पानी पीने और ताजा एवं पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी जा रही है। उन्हें मौसम के अनुसार कपड़े पहनने और स्वयं दवा न लेने की भी सलाह दी गई है। बुखार या अन्य लक्षण होने पर चिकित्सक से परामर्श लेना आवश्यक है।
बाजारों में बढ़ी चहल-पहल
गर्मी कम होने के बाद शाम के समय शहर के बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। लोग खरीदारी के लिए घरों से निकल रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि मौसम में राहत मिलने के बाद शाम के समय बाजारों में ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने पर बाजारों में चहल-पहल बढ़ने की उम्मीद है।