फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   water

सतनाली कैनाल से जोड़े जाएंगे जिले के छह जलघर, पेयजल संकट होगा दूर

Wed, 17 Jul 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
water
जिले के छह गांवों के जलघरों को सतनाली कैनाल से जोड़ने की प्लानिंग जन स्वास्थ्य विभाग ने तैयार कर ली है। एक्सईएन ने यह प्रपोजल तैयार कर एसई के पास भेज दिया है और फाइल स्टडी करने के बाद हेड ऑफिस भेजी जाएगी। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कराया जाएगा। अगर यह प्लान सिरे चढ़ जाता है तो छह गांवों की करीब 35 हजार की आबादी को फायदा होगा। अमर उजाला ने जून और जुलाई में जलघरों में पानी का अकाल नामक मुहिम चलाई थी और इसके तहत इन जलघरों पर नहरी पानी न पहुंचने के मुख्य कारणों का जिक्र करते हुए समस्या के समाधान की मांग उठाई गई थी।
विज्ञापन

एक्सईएन पीके बंसल ने बताया कि गांव दूधवा, दातौली, छिल्लर, चांगरोड, मकड़ाना व आदमपुर गांव के जलघरों में नहरी पानी पिछले कई सालों से नहीं पहुंच पा रहा है। ये जलघर अलग-अलग माइनरों से कनेक्ट हैं। एक्सईएन ने बताया कि कहीं पुरानी पाइप लाइन जर्जर हो चुकी है तो कहीं लाइन का लेवल दुरुस्त नहीं है। इन जलघरों में अब सतनाली कैनाल से पाली डालने की प्लानिंग तैयार की गई है। एक्सईएन ने बताया कि सतनाली कैनाल से पानी लिफ्ट कर पाइप लाइन के जरिए जलघरों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह प्रपोजल तैयार किया जा चुका है और आगामी कार्यवाही के लिए एसई को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि फाइल की स्टडी करने के बाद एसई इसे हेड ऑफिस भेजेंगे और वहां से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बता दें कि अमर उजाला ने जलघरों में पानी की अकाल मुहिम शुरू की थी। इसके तहत जिले विभिन्न जलघरों में नहरी पानी न पहुंचने की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था। अमर उजाला के अलग-अलग अंकों में लगातार इस संदर्भ में खबरें प्रकाशित की गई थी।
विज्ञापन

जिले के छह जलघरों को सतनाली कैनाल से जोड़ने की प्लान हमने तैयार की है। नहर से पानी का उठान कर पाइप लाइन के जरिए जलघरों तक पहुंचाया जाएगा। फाइल हमने एसई को भेज दी है और वहां से हेड ऑफिस भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed