फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two youths caught stealing goods from closed crusher, handed over to police

Charkhi Dadri News: बंद क्रशर से सामान चुराते दो युवक पकड़े, पुलिस को सौंपा

Wed, 29 Mar 2023 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 29 Mar 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Two youths caught stealing goods from closed crusher, handed over to police
बाढड़ा। पिचौपा कलां क्रशर जोन में दो युवकों को चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया है। आरोपी गोविंद और बूचा मूलरूप से भिवानी के बावड़ी गेट के रहने वाले हैं और फिलहाल दादरी में रह रहे हैं। क्रशर सुपरवाइजर की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अटेला कलां चौकी में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव पिचौपा कलां निवासी रिंकू ने बताया कि वह क्रशर जोन में स्थित सैनिक माइनिंग में बतौर सुपरवाइजर कार्यरत है। सैनिक माइनिंग कई सालों से बंद है और इसमें पहले भी छोटी चोरियों हो चुकी हैं। 28 मार्च को शाम पांच बजे वह सैनिक माइनिंग की देखभाल करने आया था। उसी दौरान दो युवक माइनिंग से सामान चोरी कर रहे थे। जब उसने उनको पकड़ने की कोशिश की तो युवक वहां से भागने लगे। इसके बाद उसने आसपास के लोगों की मदद से दोनों युवकों को पकड़ लिया और पूछताछ की। रिंकू ने बताया कि जब उन्होंने अंदर जाकर सामान चेक किया तो वहां से एक हाइड्रोलिक सिंलिंडर, गैस भट्ठी और एक मिक्सी चोरी मिली। इसके बाद उन्होंने आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

- दोनों आरोपियों को लगी हैं चोटें
चोरी करते पकड़े गए दोनों युवकों के शरीर पर चोटें भी लगी हुई हैं। हालांकि उन्हें पकड़ने वाले लोगों का कहना है कि भागते समय गिरने के कारण उन्हें यह चोटें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed