फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two CBC and two X-ray machines installed in civil hospital

सिविल अस्पताल में दो सीबीसी और दो एक्स-रे मशीनें इंस्टॉल

Fri, 14 May 2021 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two CBC and two X-ray machines installed in civil hospital
चरखी दादरी। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के संसाधनों का दायरा बढ़ा दिया है। शुक्रवार को सिविल अस्पताल को दो सीबीसी ऑटोमेटिक रक्त टेस्टिंग मशीन, दो एक्स-रे मशीन और 10 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध हुए हैं। इसके साथ स्वास्थ्य विभाग को पांच और वेंटिलेटर अलॉट हुए हैं। इन संसाधनों की सुविधाएं मिलने से अस्पताल में उपचार करवा रहे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

उपायुक्त राजेश जोगपाल ने शुक्रवार को अस्पताल में जाकर सीबीसी और एक्स-रे मशीनों को जिला की जनता को समर्पित किया। उपायुक्त ने अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों का हाल चाल भी जाना। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन के पास फंड की कोई कमी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग अपनी जरूरत के अनुसार संसाधन और उपकरण ले सकता है। हम सबको मिलकर सुनिश्चित करना है कि जिला में उपकरणों या संसाधनों के अभाव में किसी मरीज को अपनी जान ना गवानी पड़े। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. सुदर्शन पंवार को तीन महीने के लिए 10 लैब टेक्नीशियन रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पांच मिनट में मिलेगा टेस्ट का रिजल्ट
सीबीसी मशीनों के अस्पताल में आ जाने से विभिन्न प्रकार के रक्त के टेस्ट यहां होंगे। कोरोना के मरीजों के लिए कई प्रकार के ब्लड टेस्ट की जरूरत होती है। ऐसे में कोरोना के मरीजों के इलाज में भी यह मशीन सहायक होगी और कोरोना के मरीजों को जल्द इलाज मिल सकेगा। इससे जरूरत अनुसार टेस्ट किए जा सकते हैं और इसमें लगभग 5 मिनट में ही टेस्ट का रिजल्ट आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को जांच में होगी आसानी
कोरोना के मरीज की छाती की जांच के लिए एक्स-रे मशीन की जरूरत होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए नागरिक अस्पताल सहित एमएलआर अस्पताल में इन मशीनों से मरीजों का एक्स-रे किया जाएगा। इन मशीनों के माध्यम से अस्पताल में उपचार ले रहे लोगों की जांच करने में आसानी होगी। इन दोनों मशीनों को रेडक्रॉस द्वारा जिला खनिज निधि से खरीदा गया है।
बाढ़डा अस्पताल को मिलेगी एक्स-रे व सीबीसी मशीन
जिला मुख्यालय की तरह ही बाढड़ा के अस्पताल में भी एक-एक एक्स-रे और सीबीसी मशीन जल्द स्थापित की जाएगी। इससे बाढ़डा क्षेत्र के हजारों लोगों को इलाज में फायदा होगा। उपायुक्त ने सिविल सर्जन डॉ. सुदर्शन पंवार को तीन महीने के लिए 10 लैब टेक्नीशियन रखने के आदेश दिए हैं।
जिला के लिए 5 वेंटिलेटर हुए अलॉट, मिले 10 आक्सीजन कंसन्ट्रेटर
उपायुक्त ने बताया कि जिला को 10 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर भी मिल गए हैं। 22 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर पहले से उपलब्ध थे और अब इनकी संख्या 32 हो गई है। इनकी मदद से जरूरतमंद मरीज को ऑक्सीजन सिलिंडर न मिलने पर भी ऑक्सीजन दी जा सकती है। दादरी जिला के लिए 5 वेंटिलेटर भी अलॉट हो गए हैं, जिनके जल्द दादरी में पहुंचने की उम्मीद है।

जिला क्रशर एसोसिएशन कर रहा सहयोग
उपायुक्त ने कहा कि जिला क्रशर एसोसिएशन के माध्यम से 200 फ्लोमीटर और 100 ऑक्सीमीटर प्रशासन को प्राप्त हुए हैं। इससे पहले भी क्रशर जोन से आक्सीजन सिलिंडर मिल चुके हैं। साथ ही रेडक्रॉस के माध्यम भी 1000 ऑक्सीमीटर खरीदकर सिविल सर्जन कार्यालय को उपलब्ध करवा दिए गए हैं। जिला के विभिन्न अस्पतालों में ड्यूटी दे रहे चिकित्सकों के नर्सिंग स्टाफ को अगर कोई परेशानी है तो उसे तुरंत दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed