{"_id":"6abaad3073db8c7c0903caa3","slug":"the-backward-sections-are-remembered-only-at-the-time-of-voting-chandra-prakash-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-160943-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़े तबके को केवल वोट के समय किया जाता है याद : चंद्रप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़े तबके को केवल वोट के समय किया जाता है याद : चंद्रप्रकाश
Mon, 28 Sep 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। देश व प्रदेश में आज जातिवाद के नाम पर जनता को असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है। पिछड़े तबके को केवल वोट के समय याद किया गया। यह बात कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष एवं आदमपुर के विधायक चंद्रप्रकाश ने लोगों से मुलाकात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में जनकल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गई।
भाजपा आमजन के हितों की सुरक्षा करने में नाकाम हो रही है। किसान कहीं सूखा झेल रहा है तो कहीं बाजरा जैसी फसल खरीद के लिए उसको सरकार के आदेश का इंतजार करना पड़ रहा है। बीपीएल परिवारों को मिलने वाली सुविधाओं में कटौती की जा रही है जिससे उनके सामने भुखमरी के हालात पैदा हो गए हैं। देश का युवा घटते रोजगार से परेशान होकर सड़कों पर उतरने को मजबूर है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए भाजपा हर राज्य में अलग भाषा बोलती है। सत्ता मिलते ही महंगाई को बढ़ावा देने के फैसले थोप देती है। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग प्रदेश महासचिव मोतीराम जांगड़ा, विजय, प्रदीप आर्यनगर, बिजेंद्र, रमलू, दिनेश आदि मौजूद रहे।