फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Demand raised to change drinking water supply timings; residents facing difficulties waking up at 3:30 AM to collect water

Charkhi Dadri News: पेयजल आपूर्ति का समय बदलने की उठी मांग, सुबह साढ़े तीन बजे उठकर पानी भरने में हो रही परेशानी

Mon, 28 Sep 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 28 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Demand raised to change drinking water supply timings; residents facing difficulties waking up at 3:30 AM to collect water
चरखी दादरी। शहर में पेयजल आपूर्ति की समय-सारणी में बदलाव की मांग जोर पकड़ने लगी है। वर्तमान में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के प्रमुख जलघरों से सुबह साढ़े तीन बजे पेयजल आपूर्ति शुरू की जा रही है। इतनी सुबह लोगों को उठकर पानी भरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहरवासियों ने विभाग से मांग की है कि आगामी सर्दी के मौसम को देखते हुए पेयजल आपूर्ति शुरू करने का समय बढ़ाकर सुबह पांच बजे किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। शहर में इस समय करीब 14 हजार वैध पेयजल कनेक्शन हैं। वहीं लंबे समय से बड़ी संख्या में अवैध कनेक्शन भी चले आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि सुबह के समय पेयजल की मांग अधिक रहती है। पानी की सप्लाई तड़के साढ़े तीन बजे शुरू होने के कारण लोगों को अल सुबह उठना पड़ता है।
विज्ञापन

शहरवासियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में सुबह जल्दी पेयजल आपूर्ति शुरू करना लोगों की जरूरत के अनुरूप रहता है क्योंकि उस समय पानी की खपत भी अधिक होती है। सर्दी के मौसम में तापमान कम होने और सुबह देर तक ठंड रहने के कारण साढ़े तीन बजे उठकर पानी भरना परेशानी का कारण बन रहा है। नगर निवासी संतोष, शारदा देवी, वंश, पूर्व सैनिक धर्मबीर सिंह का कहना है यदि पेयजल आपूर्ति सुबह पांच बजे से शुरू की जाती है तो लोगों को कुछ अतिरिक्त समय मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और घरेलू कार्य करने वाले लोगों को भी सुविधा होगी। लोगों का कहना है कि मौसम में बदलाव के साथ विभाग को पेयजल आपूर्ति की समय-सारणी की भी समीक्षा करनी चाहिए। शहर में तीन प्रमुख जलघरों के माध्यम से अलग-अलग क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की जाती है। आपूर्ति का समय तय होने के कारण लोगों को उसी अवधि में पानी भरना पड़ता है। ऐसे में समय में मामूली बदलाव से भी उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। शहरवासियों का कहना है कि पेयजल आपूर्ति की समय-सारणी मौसम और लोगों की सुविधा के अनुसार तय की जानी चाहिए। यदि सुबह पांच बजे से सप्लाई शुरू होती है तो लोगों को ठंड में अलसुबह उठने से राहत मिलेगी।

वर्जन
आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने पर समय-सारिणी में बदलाव कर दिया जाएगा। उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। विभाग उपभोक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध करवा रहा है।- एसडीओ सूबे सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed