फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Seven electricity poles and two transformers standing in the middle of the street are obstructing movement

Charkhi Dadri News: गली के बीच खड़े सात बिजली पोल और दो ट्रांसफार्मर, आवागमन में बन रहे बाधा

Mon, 28 Sep 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 28 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Seven electricity poles and two transformers standing in the middle of the street are obstructing movement
गली के बीच लगा बिजली ट्रांसफार्मर।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर के वार्ड-17 स्थित स्वर्ण शताब्दी पार्क के सामने मेन गली के बीचो-बीच खड़े सात बिजली पोल और दो ट्रांसफार्मर स्थानीय लोगों के साथ वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। गली संकरी होने से इन खंभों और ट्रांसफार्मरों के आसपास से वाहनों को निकालने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 20 साल पहले लगाए गए कई बिजली के पोल अब जर्जर हो चुके हैं और उनमें दरारें भी दिखाई देने लगी हैं। ऐसे में तेज हवा या किसी अन्य कारण से पोल गिरने पर बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

बस स्टैंड के पीछे स्थित स्वर्ण शताब्दी पार्क के सामने गली के बीच खड़े बिजली पोल स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए हादसों का सबब बने हुए हैं। वार्डवासियों अनुसार कुछ बिजली पोल नालियों के बीच में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते नालियों में जमा दूषित पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। पानी की निकासी बाधित होने से गंदा पानी सड़क पर फैलने का खतरा बना रहता है। वहीं गली में लगे सीमेंट के पोलों में बड़ी दरारें आई हुई जिसके चलते इनके गिरने की संभावना बनी हुई है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है लेकिन अभी तक पोलों और ट्रांसफार्मरों को व्यवस्थित करने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने मांग की है कि जर्जर पोलों की जांच करवाकर उन्हें बदला जाए और गली के बीच से पोलों व ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए ताकि आवागमन सुचारु होने के साथ हादसे का खतरा भी कम हो सके।
कोट
गली के बीच बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर होने से वाहन निकलने में परेशानी होती है। पुराने पोलों में दरारें आ चुकी हैं इसलिए इन्हें जल्द बदलना चाहिए। ताकि लोगों का आवागमन सुरक्षित हो सके। गली में बने पार्क में छोटे बच्चों व बुजुर्गों का लगातार आना-जाना लगा रहता है।--संदीप कुमार, स्थानीय निवासी

करीब 20 साल पहले लगे इन खंभों में से अब कई पोल जर्जर हालत में हैं। विभाग को किसी हादसे का इंतजार किए बिना इन्हें बदलना चाहिए। वहीं गली के बीच पोल होने के कारण बड़े वाहन अंदर तक नहीं पहुंच पाते हैं। इससे घरों में आने वाला जरूरी सामान लाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।
--जसवंत फोगाट, स्थानीय निवासी
नालियों के बीच बिजली के पोल लगे होने से गंदे पानी की निकासी प्रभावित होती है। बारिश के दौरान समस्या और बढ़ जाती है। इसके कारण गली में कई दिनों तक जलभराव की समस्या बनी रहती है। पोलों को व्यवस्थित किया जाना जरूरी है ताकि आम जन को राहत की सांस मिल सके।--नवीन कुमार, स्थानीय निवासी
गली के लगभग 100 मीटर दायरे के बीच सात बिजली पोल व दो ट्रांसफार्मर का होना बिजली निगम की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहा है। विभाग की लापरवाही के चलते कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में निगम के अधिकारियों को चाहिए कि वो समय रहते समस्या का स्थायी समाधान करवाएं।--विजय कुमार, स्थानीय निवासी

वर्जन:
हमारे पास गली के बीच लगे पोल व ट्रांसफार्मरों से परेशानी संबंधी कोई शिकायत नहीं आई है अगर वार्ड 17 में ऐसी कोई समस्या है तो कर्मचारियों को भेज एस्टीमेट बनाएंगे। इसके बाद गली के बीच लगे खंभों और ट्रांसफार्मरों को सुनिश्चित जगह पर स्थानांतरण करवाने का काम हो सकेगा।
--आशीष सोढ़ी, कार्यवाहक एसडीओ शहरी बिजली निगम

गली के बीच लगा बिजली ट्रांसफार्मर। 

गली के बीच लगा बिजली ट्रांसफार्मर। - फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed