फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Thousands of rupees in cash and jewellery stolen from doctor's house, FIR lodged

Charkhi Dadri News: चिकित्सक के घर से हजारों रुपये की नकदी, जेवरात चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 13 Mar 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 13 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Thousands of rupees in cash and jewellery stolen from doctor's house, FIR lodged
चरखी दादरी। दादरी के लोहारू रोड स्थित लाकड़ा बच्चों का अस्पताल के संचालक डॉ. महावीर लाकड़ा के मकान से हजारों रुपये की नकदी व जेवरात चुराने का मामला सामने आया है। डॉ. महावीर लाकड़ा ने एक व्यक्ति पर चोरी का शक जताया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

डॉ. महावीर लाकड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने गत 14 फरवरी को अपने मकान में पुताई करने के लिए दो लोगों को काम पर लगाया था। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को वे एक कमरे को अंदर से बंद कर काम कर रहे थे और काम कर चले गए। शाम को उनकी माता ने देखा कि संदूक की कुंडी टूटी हुई थी और उसमें से सामान चोरी हुआ मिला। चेक करने पर पता चला कि सोने की एक चेन, सोने की तीन अंगूठी, चांदी की एक सिक्की, दो कड़े, 8-10 चांदी के सिक्के व करीब 30 हजार रुपये की नकदी गायब मिली।
विज्ञापन

अगले दिन उन्हें एक थैली में लपेटे हुए 18 हजार रुपये, तीन सोने की अंगूठी, एक चेन मिली लेकिन बाकि सामान नहीं मिला। उन्होंने बताया कि उन दोनों में से इजाज नामक युवक अगले दिन काम पर नहीं आया और न ही दिहाड़ी लेकर गया। उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। उन्होंने शिकायत में उसी युवक पर शक जताया है। दादरी सिटी थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed