फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Thieves broke into five houses...stole thousands of rupees in cash and jewellery from two houses, returned empty handed from three houses

Charkhi Dadri News: पांच घरों में घुसे चोर....दो से हजारों की नकदी और गहने चुराए, तीन से लौटे खाली हाथ

Tue, 05 Aug 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 05 Aug 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into five houses...stole thousands of rupees in cash and jewellery from two houses, returned empty handed from three houses
फोटो 34 चोरी की वारदात के बाद रानीला गांव पहुंची पुलिस टीम। संवाद
बौंदकलां। रानीला गांव स्थित 5 घरों को चोरों ने रविवार रात निशाना बनाया। दो घरों से चोर नकदी और गहने चुराने में कामयाब रहे जबकि तीन से खाली हाथ लौटे। सूचना मिलने के बाद बौंदकलां थाना पुलिस व एफएसएल टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बौंदकलां थाना पुलिस के अनुसार, रानीला निवासी रामकुमार ने बताया कि उसका एक बेटा आईटीबीपी में तैनात है जबकि दूसरा विदेश रहता है। 3 जुलाई की रात उसकी पत्नी व पुत्रवधू दो बच्चों के साथ अंदर कमरे में सो रही थी जबकि वो दूसरे कमरे में था। अलसुबह करीब 2:05 मिनट पर पुत्रवधू रीना को कमरे में आवाज सुनाई दी। रीना के शोर मचाने पर उसकी पत्नी और वह भी उठ गए। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो अलमारी व संदूक में रखा सामान बिखरा मिला। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी।
विज्ञापन

रामकुमार ने बताया कि चोर उनके घर से 20 हजार की नकदी समेत दो जोड़ी चांदी की कड़े, दो सोने की चैन, चार जोड़ी चांदी की पायल, एक सोने का लोकेट व एक मंगलसूत्र, चार सोने की व दो चांदी की अंगूठी, 9 चांदी के सिक्के व चांदी की मूर्तियां चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिश के मकान को भी बनाया निशाना
रामकुमार के अलावा चोर रानीला में हरिश के मकान में भी घुसे और वारदात करने में सफल रहे। पुलिस को दी शिकायत में हरिश ने बताया कि उसके घर से 5 हजार की नकदी समेत एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी और एक जोड़ी सोने की बाली चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि चोर तीन और घरों में भी घुसे लेकिन वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो पाए।


-----------
चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंच गई थी। मकान मालिकों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोरों का पता लगाकर काबू कर लिया जाएगा।
सतबीर सिंह, थाना प्रभारी, बौंदकलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed