{"_id":"6a906aff91b3fa6fdb00d50e","slug":"the-vldas-submitted-a-memorandum-to-the-departments-deputy-director-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-159584-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: वीएलडीए ने विभाग के उपनिदेशक को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: वीएलडीए ने विभाग के उपनिदेशक को ज्ञापन सौंपा
Thu, 27 Aug 2026 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 27 Aug 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
वेटनरी सर्विसिज एसोसिएशन के सदस्य विभाग के उपनिदेशक को ज्ञापन सौंपते हुए।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। पशुपालन एवं डेयरी विभाग में ऑनलाइन कार्य प्रणाली पर रोष जताते हुए वीएलडीए ने विभाग के उपनिदेशक को ज्ञापन सौंपा है। एसोसिएशन के जिला प्रधान अजय वत्स के नेतृत्व में पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। एसोसिएशन ने ज्ञापन में कहा कि डिजिटल कार्य प्रणाली वर्तमान ही नहीं बल्कि भविष्य की आवश्यकता है।
ऑनलाइन व्यवस्था से विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही, कार्यों का उचित रिकॉर्ड व वास्तविक डेटा का संधारण सुनिश्चित किया जा सकता है। ऑनलाइन व्यवस्था लागू करने के नाम पर तकनीकी एवं फील्ड कर्मचारियों से उनकी मूल जिम्मेदारियों के अतिरिक्त डेटा एंट्री का कार्य करवाना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। टीकाकरण जैसे फील्ड कार्यों के साथ-साथ ऑनलाइन डेटा एंट्री का अतिरिक्त दायित्व पुनः वीएलडीए कर्मचारियों पर डाल दिया गया है। जिला प्रधान अजय वत्स ने प्रत्येक पशु चिकित्सा संस्थान में डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति करने व व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि वीएलडीए का कार्य तकनीकी एवं फील्ड आधारित पशुपालन सेवाओं से संबंधित है। इस मौके पर राज्य महासचिव निर्मल श्योराण, दिनेश, प्रमोद दहिया, आशीष, महेंद्र, डॉ. विनोद कौशिक, राजकुमार, मंजीत, दिनेश, देवेंद्र, अशोक आदि उपस्थित रहे।