फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Supply in water tank, supply as much, Water is not being stored in the waterworks

वाटर टैंक में जितनी सप्लाई, उतनी ही आपूर्ति, जलघरों में नहीं हो रहा पानी का भंडारण

Sun, 07 Mar 2021 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Supply in water tank, supply as much, Water is not being stored in the waterworks
जिले की नहरों में पानी पहुंचे पांच दिन हो गए हैं लेकिन शहर के अलावा गांवों के जलघर नहीं भरे जा सके हैं। नहरों में इस समय 510 क्यूसेक पानी चल रहा है जबकि 1000 हजार क्यूसेक की आवश्यकता है। ऐसे में जितना पानी रोजाना जलघर के टैंकों में पहुंच रहा है, उतना सप्लाई हो जाता है। ऐसे में नहरी पानी बंद होने से पहले सभी जलघर भरना किसी चुनौती से कम नहीं।
विज्ञापन

गर्मी की शुरुआत में ही जिले में पेयजल संकट गहरा गया है। नहरों में पानी छोड़े पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक जलघर पूरी तरह से नहीं भरे हैं। रामनगर जलघर में तीन दिन पानी छोड़ा गया, फिर बधवाना नहर को बंद कर दिया गया। अब लोहारू नहर में पानी छोड़ गया है। इसी नहर से शहर के चंपापुरी जलघर में पानी डाला जाता है। चंपापुरी जलघर में चार वाटर टैंक हैं, लेकिन एक भी पूरी तरह से नहीं भरा जा सका है। जो पानी जलघर में प्रतिदिन डाला जाता है वह अगले दिन सप्लाई हो जाता है। ऐसे में वाटर टैंकों में पानी स्टोरेज नहीं हो पा रहा है। अब 10 मार्च को नहरों में पानी बंद होने के बाद पेयजल संकट और गहराएगा, क्योंकि उसके बाद नहरी पानी की अगली बारी 24 दिन बाद आएगी। सिंचाई विभाग अधिकारियों का तर्क है कि विभाग ने 970 क्यूसेक पानी की डिमांड भेज रखी है, जबकि कम मात्रा में पानी आ रहा है। ऐसे में शहर को को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में खरीद रहे पानी
इस समय गांवों के सभी जलघर खाली पड़े हैं। नहरी पानी से ही गांवों के जलघर भरे जाते हैं। गांवों के लोग जैसे-तैसे टैंकर व ट्रैक्टर के जरिये पानी लाकर पूर्ति कर रहे हैं। बधवाना नहर के अधीन करीब 14 जलघर हैं, जो खाली पड़े हैं। इस नहर में पानी छोड़े जाने की सख्त जरूरत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर नहरी पानी की मात्रा बढ़ जाती है तो बधवाना नहर में भी पानी छोड़ दिया जाएगा। इस समय लोहारू नहर के तहत आने वाले जलघरों में पानी डाला जा रहा है। पानी की 970 क्यूसेक की डिमांड भेज रखी है।
-वेदपाल सिंह, एक्सईएन, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed