{"_id":"652a58a19f4d7ae905023163","slug":"scooty-riding-teenager-dies-in-collision-with-abandoned-cattle-in-dadri-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: लावारिस गोवंश की टक्कर से स्कूटी सवार किशोर की मौत, परिवार का चिराग बुझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dadri: लावारिस गोवंश की टक्कर से स्कूटी सवार किशोर की मौत, परिवार का चिराग बुझा
Sat, 14 Oct 2023 02:30 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 14 Oct 2023 02:30 PM IST
सार
गोवंश की टक्कर से शौर्य सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राहगीरों ने तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया और वहां से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चरखी दादरी के लोहारू और महेंद्रगढ़ चौक के बीच मुख्यमार्ग पर दो गाेवंशों ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में गामड़ी क्षेत्र निवासी स्कूटी सवार किशोर की मौत हो गई। मृतक शौर्य खत्री (16) इकलौती संतान था ओर पुलिस ने शनिवार सुबह रोहतक पीजीआई में उसका पोस्टमार्टम करवाया। वहीं, गत एक वर्ष के अंदर गोवंश की टक्कर से ये छठी मौत है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार शौर्य खत्री मंदौला स्थित यदुवंशी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था। शुक्रवार दोपहर वो स्कूल से आने के बाद स्कूटी पर सवार होकर अपने दादा के घर से गामड़ी क्षेत्र स्थित दूसरे घर जा रहा था। जब वो महेंद्रगढ़ और लोहारू चौक के बीच स्थित टाइल फैक्टरी के पास पहुंचा तो अचानक दो गोवंश सड़क पर आ गए और उन्होंने शौर्य की स्कूटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
गोवंश की टक्कर से शौर्य सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राहगीरों ने तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया और वहां से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, देर रात ही पुलिस टीम पीजीआई पहुंची और शौर्य के शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया। शनिवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
मूलरूप से दूधवा का रहने वाला था मृतक
मृतक शौर्य के पिता संदीप मूलरूप से दूधवा गांव का रहने वाले हैं। पिछले लंबे समय से संदीप गामड़ी क्षेत्र में डेयरी चला रहा है। शौर्य संदीप की इकलौती संतान था और इस हादसे ने परिवार का चिराग बुझा दिया है। हादसे में लाल के जान गंवाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।