फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Schools take steps towards nutrition

Charkhi Dadri News: पौष्टिकता की ओर बढ़े विद्यालयों के कदम, ताजी सब्जियां मिल रहीं हरदम

Sun, 29 Dec 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 29 Dec 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Schools take steps towards nutrition
रबिन वर्मा
विज्ञापन

चरखी दादरी। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों को किचन गार्डनिंग के लिए प्रोत्साहित करने के लिए पांच हजार रुपये की राशि प्रदान की जा रही है। इसका लाभ लेकर प्राथमिक स्कूलों ने किचन गार्डनिंग में अधिक रुचि दिखाई है। क्यारियां बनाकर इनमें विभिन्न प्रकार की सब्जियां उगाई हैं।
हर साल शिक्षा विभाग मिड-डे मील में विद्यार्थियों को पौष्टिक तत्व उपलब्ध कराने के लिए सर्दी के मौसम में किचन गार्डनिंग करवाता है। विभाग ने सभी प्राथमिक व मिडिल स्कूलों में किचन गार्डनिंग के आदेश दिए हुए हैं। इसके लिए विभाग हर स्कूल को पांच हजार रुपये की राशि प्रदान करता है।
विज्ञापन

फिलहाल, जिले में 97 प्राथमिक व मिडिल स्कूलों में किचन गार्डनिंग की शुरुआत हो पाई है। इसका मुख्य उद्देश्य मिड-डे मील खाने वाले विद्यार्थियों को पोषण से भरपूर भोजन उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही विद्यार्थी भी इस गार्डनिंग से प्रेरित होकर घर पर भी बागवानी की शुरुआत कर सकेंगे। इससे पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रण करने में सहायता मिलेगी। सभी के एक छोटे से प्रयास से लोग घर पर ही कुछ पौष्टिक सब्जियां उगा सकेंगे।

स्कूल प्रबंधन ने क्यारियां बनाकर सभी तरह के पौधे लगाए हैं। इनकी देखरेख के लिए स्वयंसेवक विद्यार्थियों की टीमें बनाई गई हैं। टीमें प्रतिदिन इनकी देखभाल करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed