फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Satish is the president of Bhavip's Dadri branch

Charkhi Dadri News: सतीश भाविप की दादरी शाखा के अध्यक्ष विद्या जाखड़ को माधव शाखा का जिम्मा

Mon, 10 Mar 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 10 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Satish is the president of Bhavip's Dadri branch
बैठक में भाविप के पदाधिकारियों को सम्मानित करते पदाधिकारी।
चरखी दादरी। शहर स्थित अग्रसेन धर्मशाला में भारत विकास परिषद की दादरी शाखा और माधव शाखा के संचालन के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके लिए प्रस्ताव के आधार पर पदाधिकारियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

सचिव हरीश ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के लिए प्रांतीय संगठन सचिव अशोक शर्मा और लोहारू शाखा प्रभारी अनिल तायल, प्रांतीय वित्त सचिव राजेश गुप्ता को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया। सर्वसम्मति से शाखा दादरी के अध्यक्ष सतीश बंसल, सचिव हरीश गर्ग और कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता को चुना गया।
विज्ञापन

वहीं, माधव शाखा अध्यक्ष विद्या जाखड़, सचिव जितेंद्र गोयल और कोषाध्यक्ष संदीप जैन को चयनित किया गया। अध्यक्ष के अनुमोदक वर्तमान अध्यक्ष विनोद जैन व संजय गर्ग रहे। कार्यकारिणी चयन पर पदाधिकारियों ने सदस्यों को बधाई दी और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संत कबीर सामाजिक सेवा समिति ने पूर्व कैबिनेट मंत्री को दी श्रद्धांजलि

चरखी दादरी। संत कबीर सामाजिक सेवा समिति की ओर से रविवार को कबीर नगर में प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी सतपाल सांगवान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समिति पदाधिकारियों व गणमान्य नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर स्मरण किया। इस दौरान प्रधान दयानंद खनगवाल, संरक्षक बलवान आर्य, धर्मेंद्र, धर्मवीर, अनिल मोरवाल, दीपक नागर, बलराज खरेरा, नवीन डाबला, राजेश डाबला, वीर सिंह डाबला, देवदत्त खटक, राजबीर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed