फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sangwan Khap will travel with a convoy of tractors today in support of farmers

किसानों के समर्थन में सांगवान खाप ट्रैक्टरों के काफिले के साथ आज करेगी दिल्ली कूच

Mon, 30 Nov 2020 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Sangwan Khap will travel with a convoy of tractors today in support of farmers
Sangwan Khap will travel with a convoy of tractors today in support of farmers - फोटो : CharkhiDadri
तीन कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में सांगवान खाप-40 भी उतर आई है। खाप से जुड़े हर गांव से किसान मंगलवार सुबह दस बजे ट्रैक्टरों में सवार होकर दिल्ली कूच करेंगे। सांगवान खाप के प्रधान एवं विधायक सोमबीर सांगवान प्रदर्शन की अगुवाई करेंगे। सोमवार को खेड़ी बूरा स्थित सांगू धाम पर हुई खाप की सर्वजातीय पंचायत में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

रोहतक में रविवार को हुई खापों की पंचायत में सांगवान खाप प्रधान सोमबीर सांगवान ने भी शिरकत की थी। इसके तुरंत बाद उन्होंने रविवार शाम ही खाप की कोर कमेटी की बैठक बुलाई, जिसमें सोमवार को खेड़ी बूरा गांव स्थित सांगू धाम में पंचायत करने का निर्णय लिया गया। सुबह करीब साढ़े 11 बजे खाप पंचायत हुई जो करीब दो घंटे चली।
विज्ञापन

पंचायत में कन्नी प्रधान, सरपंचों समेत अन्य मौजिज लोगों ने दिल्ली कूच को लेकर अपने सुझाव दिए। इसके बाद खाप पदाधिकारियों ने आपसी मंथन के बाद मंगलवार सुबह दस बजे दिल्ली कूच का एलान किया। इससे पहले खाप पंचायत को संबोधित करते हुए खाप सचिव नरसिंह डीपीई ने कहा कि किसान आंदोलन में सांगवान खाप-40 पूर्णतया साथ है। ट्रैक्टरों के काफिलों के साथ मंगलवार को दिल्ली के लिए कूच किया जाएगा। राजकुमार सांगवान ने कहा कि तीन कृषि कानून खेती और किसानों को बर्बाद करने वाले हैं। इन्हें निरस्त करवाने के लिए किसानों का आंदोलन जायज है। रणधीर सिंह ने कहा कि सरकार ने आंदोलनरत्त किसानों पर बल प्रयोग कर लोकतंत्र की हत्या की है और अब किसान अपनी मांग हर हाल में मनवाकर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी-रावलधी चौक पर होंगे एकत्रित, समसपुर टी-प्वाइंट से करेंगे कूच
सर्वजातीय पंचायत में सांगवान खाप के पदाधिकारियों ने फैसला लिया कि दिल्ली कूच करने वाले किसान सुबह दस बजे रावलधी-भिवानी टी-प्वाइंट पर उत्सव वाटिका के पास एकत्रित होंगे। इसके बाद वे ट्रैक्टर लेकर समसपुर टी-प्वाइंट पर पहुंचेंगे और सुबह 11 बजे वहां से दिल्ली कूच की जाएगी।
सरपंचों और खाप पदाधिकारियों की लगाई ड्यूटी
सांगवान खाप के अधीन करीब 40 गांव हैं। इन गांवों के सरपंच, पूर्व सरपंच और कन्नी प्रधान भी सोमवार को बैठक में भाग लेने पहुंचे। इस दौरान खाप पदाधिकारियों ने उन्हें दिल्ली कूच के लिए ट्रैक्टरों की व्यवस्था के अलावा किसानों को तैयार करने की ड्यूटी लगाई।
ये रहे मौजूद
सर्वजातीय पंचायत में कन्नी 22 प्रधान सूरजभान, बादल पूर्व सरपंच एवं सांगवान खाप कोषायक्ष सुमेर सिंह, झोझू-13 कन्नी प्रधान सूरजभान, मानकावास कन्नी प्रधान मास्टर प्रताप सिंह, तिवाना कन्नी प्रधान रामसिंह, अटेला कलां कन्नी प्रधान वेदपाल, पैंतावास कन्नी प्रधान ईश्वर सिंह, छपार कन्नी प्रधान रविंद्र, पृथ्वी नंबरदार, योगेश, शमशेर सिंह, सुरेश बलाली, रणधीर घिकाडा, राजमल खेडी बूरा, सुरेंद्र कुब्जानगर, शक्ति सिंह आदि उपस्थित थे।

मैं आंख बंद कर देखने वाला कबूतर नहीं : विधायक
विधायक सोमबीर सांगवान न कहा कि समाज और भाईचारे से बढ़कर मेरे लिए कुछ नहीं है। मैं आंख बंद करके देखने वाला कबूतर नहीं हूं। किसान विरोधी हर नीति का मैं डटकर मुकाबला करूंगा। दिल्ली से हम किसानों की मांगें मनवाने के बाद ही लौटेंगे। मंगलवार सुबह दस बजे सांगवान खाप ट्रैक्टरों के काफिले के साथ दिल्ली कूच करेगी। इसके लिए हमने प्रत्येक गांव में खाप पदाधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed