फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ROB will be built on Rohtak road, the width of the road will also increase

रोहतक रोड पर फोरलेन बनेगा आरओबी, सड़क की भी बढ़ेगी चौड़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
ROB will be built on Rohtak road, the width of the road will also increase
रोहतक फाटक जहां फोरलेन आरओबी बनेगा। संवाद - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। पीडब्ल्यूडी ने रोहतक रोड पर बनने वाले आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) की योजना में फेरबदल किया है। पहले यहां टू-लेन आरओबी बनाने की योजना थी, लेकिन आरओबी को फोरलेन बनाने का प्रारूप तैयार किया गया है। इसके चलते बजट राशि में भी बीस करोड़ का इजाफा किया गया है। इसके अलावा विभाग ने रोहतक फाटक से लेकर रावलधी चौक तक सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर दोगुनी करने की योजना की है। अधिकारियों का कहना है कि आरओबी निर्माण पर करीब 45 करोड़ और सड़क की चौड़ाई बढ़ाने पर 15 करोड़ का बजट खर्च होगा।
विज्ञापन

शहर का रोहतक रोड सबसे व्यस्तम मार्ग है और पिछले दो दशक से यहां आरओबी निर्माण की मांग उठ रही है। करीब डेढ़ साल पहले सरकार ने इसके लिए 25 करोड़ का बजट स्वीकृत किया था। इसके तहत पीडब्ल्यूडी ने यहां करीब 1200 मीटर लंबा टू-लेन आरओबी बनाने की योजना तैयार की थी। अब हाल ही में विभाग ने इस प्रोजेक्ट में फेरबदल किया है। अब विभाग की योजना है कि आरओबी को फोरलेन बनवाया जाए। यह निर्णय यहां के ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए लिया गया है। इसके अलावा विभाग अब रोहतक फाटक से लेकर रावलधी चौक तक भी सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर दोगुना करेगा। सूत्रों के अनुसार रिवाइज प्रपोजल मंजूरी के लिए सरकार को भेजा जा चुका है। जल्द ही इसकी स्वीकृति और बजट मिलने की संभावना। इसके तुरंत बाद विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करवा देगा।
विज्ञापन

रोहतक फाटक की अगर बात करें तो 24 घंटे में 30 से अधिक बार ट्रेनों की आवाजाही से बंद होती है। एक बार फाट बंद होने पर वाहन चालकों के करीब 20 मिनट खराब हो जाते हैं। कई दफा तो वाहनों की कतार एक तरफ रेस्ट हाउस मोड़ तो दूसरी ओर चंपापुरी क्षेत्र तक पहुंच जाती है। वाहन चालकों को आने वालीं परेशानियों को देखते हुए ही पीडब्ल्यूडी ने इस मार्ग पर आरओबी बनाने की योजना तैयार की थी। पहले कांग्रेस सरकार में भी इसका प्रपोजल तैयार हुआ था, लेकिन सिरे नहीं चढ़ पाया था। सड़क की चौड़ाई बढ़ने और आरओबी बनने से प्रतिदिन हजारों वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात से बढ़ाकर 15 मीटर की जाएगी सड़क की चौड़ाई
पीडब्ल्यूडी अधिकारी के अनुसार करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे रोहतक रोड की इस समय चौड़ाई सात मीटर है। इसकी चौड़ाई बढ़ाकर 15 मीटर की जाएगी। पीडब्ल्यूडी के पास सड़क के दोनों ओर करीब 100 फीट जगह है। विभाग की योजना है कि सड़क के बीच में सुंदरीकरण के लिए डिवाइडर भी बनाया जाए।
आरओबी निर्माण के सभी मानक हो रहे पूरे
रोहतक रोड फाटक पर आरओबी निर्माण के सभी मानक पूरे हो रहे हैं। रेलवे और पीडब्ल्यूडी के संयुक्त टीम ने यहां का निरीक्षण कर टीवीयू का जायजा लिया था और उस दौरान यहां टीवीयू तीन लाख मिली थी। आरओबी निर्माण के लिए नियमानुसार एक लाख से अधिक टीवीयू होनी चाहिए। टीवीयू एक इकाई है, जिसे फाटक से प्रतिदिन गुजरने वाले लोगों, वाहनों और ट्रेनों की संख्या के आधार पर तय किया जाता है।

योजना में हमने फेरबदल किया है और इसके तहत आरओबी को फोरलेन बनाया जाएगा। वहीं, रोहतक रोड की रावलधी बाईपास तक भी करीब आठ मीटर चौड़ाई हम बढ़ाएंगे। हमने रिवाइज प्रपोजल सरकार को भेज दिया है और जल्द ही इसे स्वीकृति मिलने की संभावना है।
सोमबीर दहिया, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed