फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   problem of busses

Charkhi Dadri News: 73 बसें गईं नारनौल-महेंद्रगढ़, बस स्टैंड पर बूथ रहे खाली

Sun, 27 Jul 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 27 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
problem of busses
फोटो: 01
विज्ञापन

दादरी में बस के पायदान पर खड़े होकर सफर करते यात्री। संवाद
फोटो: 02
बसों की कमी से खाली पड़े बस स्टैंड के बूथ। संवाद

फोटो: 03
चरखी दादरी में इंतजार के बाद पहुंची बस की ओर दौड़ते यात्री। संवाद
फोटो: 04
बस स्टैंड परिसर में बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद
फोटो: 05
उमेद सिंह।
फोटो: 06
लीलाराम।
फोटो: 07
रोशनी देवी

फोटो: 08
भरथ सैनी।
- डिपो के बेड़े में बचीं 40 बसें 20 हजार यात्रियों के लिए रहीं नाकाफी, देर शाम तक झेलनी पड़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी परिवहन डिपो की ओर से सामान्य पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थियों की व्यवस्था के लिए 73 बसें लगाने के बाद बस स्टैंड परिसर के बूथ खाली पड़े रहे। इससे यात्रियों को गंतव्य स्थान की बस नहीं मिली। उन्हें दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। यात्रियों ने कहा कि जिला परिवहन विभाग को परीक्षार्थियों के साथ यात्रियों के लिए भी व्यवस्था करनी चाहिए थी।
सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए जिले के अभ्यर्थियों का महेंद्रगढ़ और नारनौल में केंद्र आया है। इसके अलावा, दादरी के केंद्रों पर परीक्षा देने के लिए भी दो दिन में करीब 18,000 अभ्यर्थी आने हैं। जिले से बाहर जाने वाले और जिले में आने वाले अभ्यर्थियों के लिए 73 रोडवेज बसें रिजर्व रखी गईं। इसके अलावा, स्कूली वाहनों की भी मदद ली गई।
विज्ञापन

दूसरी ओर, डिपो के बेड़े में कुल 113 बसें हैं। 73 अभ्यर्थियों के लिए चलाने पर बेड़े में करीब 40 बसें ही बच गईं। ये यात्रियों की संख्या के लिहाज से नाकाफी रहीं। सामान्य दिनों में डिपो की बसों में प्रतिदिन 30 हजार यात्री सफर करते हैं। जबकि शनिवार को संख्या करीब 20 हजार रही। यात्री संख्या घटने के बावजूद सफर करने वालों को बसों की कमी खली और देर शाम तक यात्री बसों के लिए इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन रूटों पर यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
दादरी से चंडीगढ़, कनीना, कोसली, दिल्ली, भिवानी, रोहतक, झज्जर के अलावा बाढड़ा व लोहारू के बूथों पर यात्रियों की भीड़ रही। संख्या के लिहाज से बस सेवा कम रही। इससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। उमस ने यात्रियों की परेशानी और बढ़ा दी।

- यात्रियों की परेशानी, उन्हीं की जुबानी
- किसी परिजन से मिलने आया था। अब भिवानी की बस पकड़ने के लिए बस स्टैंड पर खड़ा हूं। वहां से एक बस और बदलनी है। एक घंटे से भिवानी जाने के लिए बूथ पर बस लगने का इंतजार कर रहा हूं।
-उमेद सिंह, यात्री
- सुबह साढ़े आठ बजे से कनीना जाने वाली बस का इंतजार कर रहे हैं। दो घंटे बाद भी बूथ खाली पड़ा है। यात्री संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक यह भी नहीं पता चला है कि बस कब तक बूथ पर लगेगी।
-लीलाराम, यात्री
- अपने मायके गोठड़ा से चलने के बाद भिवानी जाने के लिए सुबह 9 बजे दादरी बस स्टैंड पर पहुंची थी। भिवानी से अपनी ससुराल फतेहाबाद जाना है। दो घंटे गुजर जाने के बाद भी भिवानी की बस नहीं मिली है।
-रोशनी देवी, यात्री
- महेंद्रगढ़ जाने के लिए पिछले तीन घंटे से बूथ पर एक भी बस नहीं लगी है। बूथ पर इंतजार कर रहे सभी यात्री परेशान हैं। गर्मी में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अधिकारियों को यात्रियों का ख्याल भी रखना चाहिए।

-भरथ सैनी, यात्री
वर्सन:
हमने यात्रियों के लिए बसें चलाई हुई हैं। परिसर में एक आध रूट को छोड़कर सभी बसें समय अनुसार चलाई गई हैं। यात्रियों के लिए बस संचालन के आदेश चालकों और परिचालकों को दिए गए हैं।
-नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी परिवहन डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed