{"_id":"6373d8fac1f62b5c9d5898bc","slug":"portal-not-opened-even-after-one-and-a-half-years-how-to-make-new-ration-card-charkhidadri-news-hsr6472130171","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल बाद भी नहीं खुला पोर्टल, कैसे बनवाएं नए राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ साल बाद भी नहीं खुला पोर्टल, कैसे बनवाएं नए राशन कार्ड
विज्ञापन
पुराना बस स्टैंड क्षेत्र स्थित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कार्यालय।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। डेढ़ साल बाद भी राशन कार्ड बनवाने का पोर्टल नहीं खुलने से लोग परेशान हैं। सरकार ने परिवार पहचान पत्र से राशन कार्ड का डाटा मिलाने के लिए फरवरी 2021 में पोर्टल बंद किया था उसके बाद पोर्टल को ही खुलवाना भूल गई। इस समय सभी प्रकार के राशन कार्ड नहीं बन रहे हैं। लोग नया राशन कार्ड बनवाने, नाम कटवाने व जुड़वाने के लिए आए दिन कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
सरकार ने 15 साल बाद प्रदेश में एपीएल यानी सामान्य वर्ग के राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू की थी। यह प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू की गई थी। काफी संख्या में लोगों ने राशन कार्ड बनवा लिए और कुछ अभी बनने बाकी हैं। सरकार ने परिवार पहचान पत्र के जरियेे परिवार का पूरा डाटा एकत्रित कर रखा है। इसमें परिवार के प्रत्येक सदस्य का आधार नंबर व आय का विवरण भी दर्ज है। सरकार की योजना है कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ परिवार पहचान पत्र में दर्ज विवरण के आधार पर ही दी जाए। सरकार सभी सरकारी योजनाओं से परिवार पहचान पत्र को जोड़ रही है। इसी तर्ज पर राशन कार्ड के विवरण से भी परिवार पहचान पत्र का मिलान किया जाना है। राशन कार्ड से मिलान के लिए सरकार ने फरवरी 2021 में राशन कार्ड बनवाने का पोर्टल बंद किया था। यह दो माह के लिए बंद किया था लेकिन अब तक पोर्टल नहीं खोला जा सका है।
विदित रहे आज से करीब 20 साल पहले सामान्य वर्ग के एपीएल राशन कार्डधारकों को भी सस्ते रेट पर प्रति माह चीनी, चावल व गेहूं मिलता था लेकिन अब सामान्य वर्ग को राशन कार्ड से राशन नहीं मिलता है। पोर्टल खुलवाने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी हेड ऑफिस में पत्र लिख चुके हैं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने सरकार से राशन कार्ड का पोर्टल जल्द खुलवाने की मंाग की है ताकि उनकी दिक्कतें दूर हो सकें। लोग आए दिन कार्यालय में पहुंचकर शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन
- लोगों के ये काम भी अटके
पोर्टल बंद होने से नए राशन कार्ड बनवाने, नया नाम जुड़वाने व कटवाने के लिए लोगों को परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं जिन लोगों ने अब यह राशन कार्ड बनवाया ही नहीं है वे भी परेशान हैं। राशन कार्ड की कई सरकारी कार्यालयों में दस्तावेज के रूप में जरूरत पड़ती है।
वर्जन::
सरकार राशन कार्ड के डाटा का परिवार पहचान पत्र से मिलान करवा रही है। जैसे ही यह काम पूरा हो जाएगा। पोर्टल खुल जाएगा। राशन कार्ड में परिवार का नया सदस्य शामिल करवाने व कटवाने में परेशानी आ रही है। नए राशन कार्ड भी नहीं बन रहे हैं।
-अनिल कुमार, डीएफएससी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग