फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police arrested youth with illegal weapon

पुलिस ने युवक को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Police arrested youth with illegal weapon
चरखी दादरी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मोरवाला टी-प्वाइंट से एक युवक को अवैध हथियार के साथ काबू किया है। उसके खिलाफ सदर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान बिगोवा निवासी आशीष के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम गश्त के दौरान इमलोटा बस स्टैंड पर मौजूद थी। उसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि बिगोवा निवासी आशीष अपने पास अवैध हथियार रखता है। इस समय वो मोरवाला टी-प्वाइंट पर वाहन के इंतजार में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संदेह के आधार पर एक नौजवान से पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम आशीष बताया। उसकी तलाशी ली गई तो देसी पिस्तौल बरामद हुई और इसके तुरंत बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed