{"_id":"69b30d97b2bd25ea1f046147","slug":"parking-occupied-drivers-forced-to-park-on-the-roadside-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-152508-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पार्किंग पर कब्जा, सड़क किनारे वाहन खड़े करने को मजबूर चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पार्किंग पर कब्जा, सड़क किनारे वाहन खड़े करने को मजबूर चालक
Fri, 13 Mar 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
शहर की मंगल मार्केट के पास पार्किंग स्थल पर लगाई गई रेहड़िया।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में नगर परिषद की ओर से बनाई गई पार्किंग पर रेहड़ी चालकों और दुकानदारों द्वारा कब्जा करने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों का कहना है कि वाहन को सड़क पर खड़ा करने से पुलिस चालान कर रही हैं, वहीं दुकानदार पहले ही वाहनों को दुकानों के सामने खड़ा करने से इंकार कर देते हैं। ऐसे में बाजार में खरीदारी करने आए लोग अपने वाहनों का कहां पार्क करें, यह असमंजस बना रहता है। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों से पुराना बस स्टैंड पर पार्किंग पर किए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की है।
बता दें कि शहर में आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद द्वारा करीब नौ वर्ष पहले स्थानीय मंगल मार्केट के बाहर पार्किंग बनवाई थी। उस दौरान प्रदेश के तत्कालीन कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया व तत्कालीन पार्षद और मौजूदा चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने पार्किंग का शुभारंभ किया गया था लेकिन नगर परिषद की लापरवाह कार्यशैली के चलते पार्किंग स्थल पर रेहड़ी संचालकों और दुकानदारों द्वारा अवैध कब्जे कर लिए गए। जिसके चलते बाजार में खरीदारी करने आने वाले चालकों को अपने वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े करने को मजबूर होना पड़ रहा हैं। वाहन चालकों का कहना है कि नगर परिषद द्वारा कई बार लाव लश्कर के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया भी जाता है लेकिन पार्किंग स्थल से अतिक्रमण नहीं हटवाया जाता। जिसका खामियाजा वाहन चालकों को चालान के रूप में उठाना पड़ रहा है।
दुकानदार भी हो रहे परेशान
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि दुकानों के सामने वाहन खड़े होने से ग्राहकों का आवागमन लगभग बंद हो जाता है। ग्राहक नहीं आने के कारण कारोबार प्रभावित होता है और उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ता है। नगर परिषद के अधिकारी हालातों को देख कर भी अनदेखा कर देते हैं।
विज्ञापन
उठाना पड़ती हैं आर्थिक व मानसिक पीड़ा
बाजार में खरीदारी करने आए गांव सेहलंगा निवासी राजेश कुमार, महाबीर सिंह, मुंशीराम, गांव खातीवास निवासी संजय कुमार, दिनेश कुमार आदि ने बताया कि बाजारों में दुकानदारों की ओर से सड़क तक अतिक्रमण किया हुआ है। मजबूरन वाहनों को सड़क के पास ही पार्क करना पड़ता है। लेकिन घर जाने पर मोबाइल फोन पर नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने के चालान का संदेश पहुंच जाता है। जिससे उन्हें आर्थिक व मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ता है।
वर्सन :
हमनें शहर से अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रशासन से ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की मांग की है। जल्द ही शहर में बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।-- गौरव कुमार, सचिव, नगर परिषद दादरी।
विज्ञापन
बता दें कि शहर में आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद द्वारा करीब नौ वर्ष पहले स्थानीय मंगल मार्केट के बाहर पार्किंग बनवाई थी। उस दौरान प्रदेश के तत्कालीन कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया व तत्कालीन पार्षद और मौजूदा चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने पार्किंग का शुभारंभ किया गया था लेकिन नगर परिषद की लापरवाह कार्यशैली के चलते पार्किंग स्थल पर रेहड़ी संचालकों और दुकानदारों द्वारा अवैध कब्जे कर लिए गए। जिसके चलते बाजार में खरीदारी करने आने वाले चालकों को अपने वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े करने को मजबूर होना पड़ रहा हैं। वाहन चालकों का कहना है कि नगर परिषद द्वारा कई बार लाव लश्कर के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया भी जाता है लेकिन पार्किंग स्थल से अतिक्रमण नहीं हटवाया जाता। जिसका खामियाजा वाहन चालकों को चालान के रूप में उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
दुकानदार भी हो रहे परेशान
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि दुकानों के सामने वाहन खड़े होने से ग्राहकों का आवागमन लगभग बंद हो जाता है। ग्राहक नहीं आने के कारण कारोबार प्रभावित होता है और उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ता है। नगर परिषद के अधिकारी हालातों को देख कर भी अनदेखा कर देते हैं।
विज्ञापन
उठाना पड़ती हैं आर्थिक व मानसिक पीड़ा
बाजार में खरीदारी करने आए गांव सेहलंगा निवासी राजेश कुमार, महाबीर सिंह, मुंशीराम, गांव खातीवास निवासी संजय कुमार, दिनेश कुमार आदि ने बताया कि बाजारों में दुकानदारों की ओर से सड़क तक अतिक्रमण किया हुआ है। मजबूरन वाहनों को सड़क के पास ही पार्क करना पड़ता है। लेकिन घर जाने पर मोबाइल फोन पर नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने के चालान का संदेश पहुंच जाता है। जिससे उन्हें आर्थिक व मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ता है।
वर्सन :
हमनें शहर से अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रशासन से ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की मांग की है। जल्द ही शहर में बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।