फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Officials placed development projects in front of Deputy CM, leaders enumerated the problems of the district

डिप्टी सीएम के सामने अधिकारियों ने रखीं विकास परियोजनाएं, नेताओं ने गिनवाईं जिले की समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Officials placed development projects in front of Deputy CM, leaders enumerated the problems of the district
विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व बाढ़डा विधायक नैना चौटाला। - फोटो : CharkhiDadri
डिप्टी सीएम के सामने अधिकारियों ने रखीं विकास परियोजनाएं, नेताओं ने गिनवाईं जिले की समस्याएं
विज्ञापन

45 करोड़ की सात विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करने के बाद दुष्यंत चौटाला ने ली अधिकारियों की बैठक, समस्याओं के समाधान और रिपोर्ट सौंपने के लिए तय किया समय
दो घंटे सात मिनट तक चली बैठक, पुलिस लाइन समेत कई प्रोजक्टों पर हुई चर्चा
लघु सचिवालय का शिलान्यास अंतिम समय में टला
चरखी दादरी। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सवा दो माह बाद शुक्रवार को दादरी पहुंचे। इस दौरान पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पहले उन्होंने 45 करोड़ की सात विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया और इसके बाद जिला के अधिकारियों के साथ पिछले दो सालों में हुए विकास कार्यों और अगले तीन साल के लिए बनाई गई योजनाओं पर मंथन किया। इस दौरान अधिकारियों ने उप-मुख्यमंत्री को भविष्य की विकास परियोजनाओं से अवगत करवाया जबकि बैठक कक्ष में मौजूद राजनेताओं ने शहर और जिले की प्रमुख समस्याएं रखीं। इन पर संज्ञान लेकर उप-मुख्यमंत्री ने समस्याओं के समाधान और इनकी रिपोर्ट सौंपने के लिए समय तय कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 11:45 पर उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रेस्ट हाउस पहुंचे। 11:50 पर वो कांफ्रेंस हॉल में पहुंचे और विधायक नैना चौटाला और डीसी प्रदीप गोदारा की मौजूदगी में अधिकारियों के साथ बैठक की। दो घंटे सात मिनट तक चली बैठक में 12 विभागों की विकास योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में जनस्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग और कृषि विभाग से संबंधित समस्याएं उप-मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने निर्देश दिए कि दादरी और बाढड़ा की विकास परियोजनाओं के प्रारूप को आगे दस या बीस साल बाद आने वाली परिस्थितियों को देखते हुए बनाया जाए। उन्होंने कहा कि आज जो आबादी, कर्मचारियों, अधिकारियों की संख्या है वह आने वाले समय में और अधिक बढ़ जाएगी। इसलिए अधिकारी कार्यालय भवन, सीवरेज सिस्टम, कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए आवास सुविधा आदि के प्रोजेक्ट भविष्य को देख कर ही तैयार करें। प्रशासन की ओर से दो साल की अवधि के दौरान पूरे हुए व वर्तमान में चल रहे विकास के काम और भविष्य की विकास योजनाओं को उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया। जिनमें दादरी शहर से पानी की निकासी के लिए 37 करोड़ 77 लाख की योजना, समसपुर स्टेडियम, सचिवालय, दादरी-बाढड़ा के नए सरकारी भवन, बाढड़ा का बाईपास रोड, रोहतक रोड पर बनने वाला आरओबी आदि प्रमुख रहे। बैठक में पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, पूर्व विधायक रघबीर छिल्लर, जजपा जिला अध्यक्ष नरेश द्वारका व दादरी प्रभारी राजेंद्र लितानी ने उप-मुख्यमंत्री के समक्ष समस्याएं रखीं।
अधिकारियों के लिए दादरी में 15 तो बाढड़ा में पांच ट्रांजिट फ्लैट
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि दादरी और बाढड़ा में अधिकारियों व कर्मचारियों के आवास के लिए वन बीएचके, टू बीएचके साइज के फ्लैट बनाने के एस्टीमेट तैयार किए जाएं। उन्होंने दादरी में 15 और बाढड़ा में पांच ट्रांजिट फ्लैट तैयार करने के निर्देश दिए।
39 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, 6.16 करोड़ की सड़क का हुआ शुभारंभ
- उप-मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
- आठ करोड़ 82 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बनने वाले भिवानी लिंक रोड का शिलान्यास किया।
- घसोला से भैरवी तक छह किलोमीटर लंबाई में छह करोड़ 16 लाख से बनी सड़क का शुभारंभ किया।
- उप-मुख्यमंत्री ने एक करोड़ 40 लाख से बनने वाली संतोखपुरा से महराणा सड़क का शिलान्यास किया।
- 1.07 करोड़ से बनने वाले गांव समसपुर से देवी ढाणा, कालियावास रोड का शिलान्यास किया।
- सवा करोड़ की लागत से बनाई गई गांव घसोला से मंदोली रोड का उप-मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया।
- आठ करोड़ 95 लाख की लागत से बनने वाले गांव घिकाड़ा-फतेहगढ़ से मध-माधवी रोड का शिलान्यास किया।
- 17 करोड़ 69 लाख की लागत से बनने वाले दादरी- महेंद्रगढ़ रोड के सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास किया।
ग्रामीणों ने उप-मुख्यमंत्री का काफिला रोककर रखी पेयजल समस्या
उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को दादरी आते समय समसपुर के ग्रामीणों ने रोक लिया। उन्होंने उप-मुख्यमंत्री के समक्ष पेयजल की समस्या रखी। बैठक कक्ष में पहुंचकर उप-मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और एक सप्ताह के अंदर समाधान कर रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए।
- उप-मुख्यमंत्री ने इन बिंदुओं पर रिपोर्ट भेजने के दिए आदेश
उप-मुख्यमंत्री ने बैठक कक्ष में पंचायती राज को कादमा में बायोगैस प्लांट बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा जलभराव के चलते जिन खेतों में खरीफ व रबी सीजन की खेती नहीं हो पाई, उनकी रिपोर्ट भेजने के निर्देश डीसी प्रदीप गोदारा को दिए। बाढड़ा में मिट्टी जांच लैब का कार्य सुचारू रखने के लिए कर्मचारी की स्थायी नियुक्ति करने के आदेश दिए। उप-मुख्यमंत्री ने होर्टिकल्चर केवीके का प्रपोजल भी तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं, पुलिस लाइन के लिए भी सीसीआई के अलावा अन्य जगहों का प्रपोजल भेजने के एसपी दीपक गहलावत को निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को बाढड़ा में 100 बैड का अस्पताल बनाने का प्रपोजल भेजने के निर्देश दिए। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी को भिवानी-महेंद्रगढ़ रोड का लोहारु रोड से जुड़ाव के लिए लिंक रोड का प्रपोजल भेजने के भी निर्देश दिए।

वर्जन::
दादरी को हमें मॉडल जिला बनाना है और इसी उद्देश्य से मैंने आज अधिकारियों के साथ विकास परियोजनाओं पर चर्चा की है। आज की बैठक में पुलिस लाइन, सीवर व पेयजल प्रोजेक्टों समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई है। कुछ विकास परियोजनाओं का मैंने आज शिलान्यास व उद्घाटन किया है।
दुष्यंत चौटाला, उप मुख्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed