फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   MLA Sombir Sangwan, who supported the farmers' movement, resigned as chairman of the Livestock Development Board

किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे विधायक सोमबीर सांगवान, पशुधन विकास बोर्ड चेयरमैन के पद से दिया इस्तीफा

Mon, 30 Nov 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
MLA Sombir Sangwan, who supported the farmers' movement, resigned as chairman of the Livestock Development Board
MLA Sombir Sangwan, who supported the farmers' movement, resigned as chairman of the Livestock Development Board - फोटो : CharkhiDadri
किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए दादरी से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने पशुधन विकास बोर्ड चेयरमैन के पद से सोमवार को इस्तीफा दे दिया है। विधायक ने बताया कि अब वे किसान आंदोलन के समर्थन में सांगवान खाप सहित मंगलवार सुबह दिल्ली कूच करेंगे।
विज्ञापन

सांगू धाम पर खाप की सर्वजातीय बैठक करने के बाद सोमबीर सांगवान पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद सरकार ने उन्हें पशुधन विकास बोर्ड का चेयरमैन बनाया था। किसान आंदोलन को समर्थन देने के चलते उन्होंने सरकार को इस्तीफा भेज दिया है। विधायक ने कहा कि उनके लिए समाज और भाईचारा पहले है, जबकि राजनीति और पद का उन्हें कोई लोभ-लालच नहीं है। उन्होंने बताया कि रविवार को रोहतक के जाट भवन में 30 से अधिक खापों की बैठक आयोजित हुई थी, जिसमें किसान आंदोलन को समर्थन देने पर चर्चा की गई। विधायक ने कहा कि वो तन, मन और धन से किसान आंदोलन का समर्थन करेंगे और किसानों की मांगें परवान चढ़ने के बाद ही दिल्ली से लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed