फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Missing Airforce personnel's body found at Ghikara Pump House, suspected of murder

लापता एयरफोर्स कर्मी का घिकाड़ा पंप हाउस पर मिला शव, हत्या का अंदेशा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Missing Airforce personnel's body found at Ghikara Pump House, suspected of murder
चरखी दादरी। तीन दिन से लापता एयरफोर्स कर्मचारी का शव वीरवार सुबह घिकाड़ा पंप हाउस से बरामद हुआ। मृतक के सिर पर चोटों के निशान मिले हैं, जिसके चलते परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया है। पुलिस ने मृतक की बाइक खातीवास-झींझर रोड नहर से बरामद की है। झोझूकलां थाना पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एयरफोर्स की टीम भी घटना का जायजा लेने दादरी सिविल अस्पताल पहुंची और वहां मृतक के परिजनों से बातचीत की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आदमपुर निवासी अजीत (26) एयरफोर्स में हवलदार था। खेल कोटे से करीब पांच साल पहले वह भर्ती हुआ था और उसकी पोस्टिंग नागालैंड के दीमापुर में थी। अजीत दो नवंबर को एक माह की छुट्टी लेकर घर आया था। पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता हरनारायण ने बताया कि अजीत सात नवंबर को बाइक पर अपनी पत्नी के साथ झींझर भांजी के जन्मदिन पर गया था। वहां पत्नी को छोड़ने के बाद वह दादरी में कबड्डी मैच देखने आया था, लेकिन इसके बाद झींझर या आदमपुर नहीं लौटा। पुलिस ने इस संबंध में गुमशुदगी का केस दर्ज कर रखा है। हरनारायण ने बताया कि वीरवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि अजीत का शव दादरी के घिकाड़ा पंप हाउस पर मिला है। इसके बाद मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की तो शव उसके बेटे अजीत का था। हरनारायण ने बताया कि उसके बेटे के सिर पर गहरी चोट है और इसके चलते उन्हें अंदेशा है कि उसके बेटे की हत्या की गई है। वहीं, शव मिलने के बाद पुलिस ने मृतक की बाइक भी नहर से बरामद कर ली। अजीत की शादी दिसंबर 2019 में मुंढलाना निवासी बबली से हुई थी। उसके पिता हरनारायण किसान हैं।
विज्ञापन

हरनारायण ने खोया इकलौता बेटा, चेहरे पर दिखा गम
आदमपुर निवासी हरनारायण ने अपना इकलौता बेटा खो दिया जिसका गम उनके चेहरे पर साफ दिखाई दिया। वहीं, अन्य परिजनों ने बताया कि अजीत की तलाश वो गत सात नवंबर से ही कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। हरनारायण ने बताया कि उनके दोनों बच्चे शादी शादीशुदा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी का था खिलाड़ी, खेल कोटे से हुआ था भर्ती
मृतक अजीत कबड्डी का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी था। वह हरियाणा की टीम का प्रतिनिधित्व कर चुका था और पांच साल पहले कबड्डी के जरिये ही एयरफोर्स में हवलदार भर्ती हुआ था। वह एयरफोर्स कबड्डी टीम का भी हिस्सा था। परिजनों ने बताया कि वह कॉर्नर पोजिशन पर खेलता था और कई राष्ट्र स्तरीय स्पर्धाओं में पदक जीत चुका था।
एयरफोर्स की दो सदस्यीय टीम ने ली परिजनों से जानकारी
एयरफोर्स की दो सदस्यीय टीम भी वीरवार को दो घंटे से अधिक समय तक सिविल अस्पताल में रुकी रही। टीम में शामिल अधिकारी म्यात्रा हिरण एम ने मृतक के पिता से अजीत के संबंध में सारी जानकारी ली। टीम ने सात नवंबर की घटना समेत मृतक के परिवार के बारे में तमाम जानकारियां लीं।

मृतक के परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया है और इस संबंध में हमने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मृतक का शव घिकाड़ा पंप हाउस से और झींझर के समीप नहर से बरामद हुई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ हो जाएगी।
अनिल कुमार, एसआई एवं जांच अधिकारी, झोझूकलां थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed