{"_id":"67ed8286df96046335073c57","slug":"many-western-disturbances-will-be-active-this-month-farmers-should-be-careful-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-134528-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: इस माह में कई पश्चिमी विक्षोभ होंगे सक्रिय, किसान रहें सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: इस माह में कई पश्चिमी विक्षोभ होंगे सक्रिय, किसान रहें सावधान
विज्ञापन
चरखी दादरी क्षेत्र के खेत में पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल।
चरखी दादरी। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल माह में कई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। बुुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम में नमी की मात्रा 22 प्रतिशत बनी रही। इस समय रबी की फसलों की कटाई एवं कढ़ाई का काम चल रहा है। ऐसे में मौसम साफ एवं शुष्क बने रहने की ही जरूरत है।
किसानों का मानना है अप्रैल माह में तो मौसम साफ रहना चाहिए, ताकि कढ़ाई व कटाई का काम पूरा हो सके। किसान इस समय सरसों की कटाई का तकरीबन काम पूरा कर चुके हैं। अब गेहूं की कटाई शुरू कर रखी है। 15 अप्रैल तक गेहूं की कटाई का काम पूरा हो जाएगा। किसान गेहूं निकालते ही उपज को अनाज मंडी में बिक्री के लिए लेकर पहुंच रहे हैं, जिससे उसमें नमी की मात्रा ज्यादा बनी रहती है।
कृषि अधिकारियों के अनुसार, फसल की कटाई करने के बाद उसे चार से पांच दिन तक सुखाना चाहिए, इससे अनाज में नमी की मात्रा नहीं रहेगी। जिले में एक लाख 50 हजार एकड़ में सरसों और एक लाख 35 हजार एकड़ में गेहूं की फसल है। दोनों ही फसलों की बंपर पैदावार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इस माह में मौसम का ये है पूर्व अनुमान
वहीं, मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अप्रैल महीने में मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि जिस तरह मार्च महीने में मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, उसी तरह अप्रैल महीने में भी मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस माह कई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। पहले सप्ताह के अंत और दूसरे सप्ताह में तापमान 40 से 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इस दौरान तेज गति से धरातलीय हवाएं चलने की भी संभावनाएं हैं।