फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   man sucide

Charkhi Dadri News: जमीन विवाद में समझौता के लिए बनाया दबाव, आहत होकर व्यक्ति ने लगाया फंदा

Sat, 02 Nov 2024 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 02 Nov 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
man sucide
- पिचौपाखुर्द निवासी मृतक का भाई के साथ चल रहा था जमीन विवाद, बेटे के बयान पर चाचा समेत 6 पर केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/बाढड़ा। जमीन विवाद में दबाव बनाकर समझौता करवाने से आहत होकर पिचौपाखुर्द निवासी एक व्यक्ति ने फंदा लगा लिया। मृतक के बेटे ने चाचा समेत 6 लोगों को इसका जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने उसके बयान पर सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पिचौपाखुर्द निवासी कैलाश ने बताया कि उनका जमीन बंटवारे को लेकर चाचा के साथ दो साल से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इस संबंध में एक नवंबर को उसके चाचा ने गांव में पुलिस बुला ली। इसके बाद दोनों पक्षों (उसके पिता व चाचा) को वहां बुलाया गया।
विज्ञापन

कैलाश ने आरोप लगाया कि समझौता करवाने के लिए उसके चाचा ने अपने पक्ष के कुछ लोग बुला लिए और उनमें कोई गांव का मौजिज व्यक्ति शामिल नहीं था। आरोप है कि इस बात का फायदा उठाकर दूसरे पक्ष ने उसके पिता अनिल (46) पर दबाव बनाकर समझौता करवा दिया और उसके बाद उनका खेत जोत दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल के बेटे कैलाश ने बताया कि इससे आहत होकर उसके पिता ने गांव के एक प्लॉट में फंदा लगा लिया। मामले का पता चलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां कागजी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

- इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
पुलिस ने कैलाश के बयान पर सुनील, दिलबाग, दीपक, मनजीत, सुधीर व सुरेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।


वर्सन:
पुलिस ने मृतक अनिल के बेटे के बयान पर इस संबंध में 6 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-भारत भूषण, डीएसपी, बाढड़ा

फोटो 33
अनिल के पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल में कागज तैयार करती पुलिस टीम। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed