फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Kisan Andolan News: Rakesh Tikait and others farmer leaders reached Kisan Mahapanchayat in Charkhi Dadri

हरियाणा में राकेश टिकैत की किसान महापंचायत, हजारों की भीड़ उमड़ी, पांच प्रस्ताव भी पारित

Sun, 07 Feb 2021 05:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 07 Feb 2021 05:07 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan News: Rakesh Tikait and others farmer leaders reached Kisan Mahapanchayat in Charkhi Dadri
किसान महापंचायत में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

कितलाना टोल प्लाजा पर रविवार को आयोजित किसान महापंचायत में पंद्रह हजार से अधिक किसान मौजूद रहे। महापंचायत को संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत, दर्शनपाल सिंह और बलबीर सिंह राजेवाल ने संबोधित किया। महापंचायत में हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तर-प्रदेश की 50 से अधिक खापों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 

विज्ञापन


करीब ढाई घंटे चली महापंचायत में मंच से पांच प्रस्ताव पारित किए गए। किसान नेता राकेश टिकैत ने मंच से एलान किया कि किसानों की मांगें पूरी होने तक आंदोलन किसी भी सूरत में खत्म नहीं होगा। सरकार ये बात भली-भांति समझ ले।
विज्ञापन


किसान महापंचायत की अध्यक्षता दादरी से निर्दलीय विधायक एवं सांगवान खाप-40 के प्रधान सोमबीर सांगवान ने की। महम विधायक बलराज कुंडू भी महापंचायत में पहुंचे। सांगवान खाप प्रधान सोमबीर सांगवान और फौगाट खाप-19 प्रधान बलवंत नंबरदार ने किसान नेताओं से कहा कि आंदोलन को अब किसी भी सूरत में कमजोर नहीं पड़ने देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kisan Andolan News: Rakesh Tikait and others farmer leaders reached Kisan Mahapanchayat in Charkhi Dadri
किसान महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत और अन्य किसान व खाप के नेता। - फोटो : अमर उजाला

देश के किसान आंदोलन के जरिये इतिहास लिख चुके हैं। संयुक्त किसान मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य दर्शनपाल सिंह ने महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी के प्रकरण के बाद सरकार ने दमनकारी नीतियां अपनाई हैं लेकिन किसान संगठनों और खापों की मदद मिलने से किसान आंदोलन अब और मजबूत हो गया है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली बॉर्डर धरनास्थलों पर सरकार बिजली-पानी समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई बंद करने पर तूली है। सरकार इस बात को अच्छी प्रकार से समझ ले कि किसान अब पीछे हटने वाले नहीं हैं।  संयुक्त किसान मोर्चा की 40 सदस्यीय कमेटी में शामिल बलबीर सिंह राजेवाल ने महापंचायत में कहा कि किसान जमीन से अलग नहीं रह सकता।

आरएसएस और भाजपा के लोग गुमराह करने में लगे हैं लेकिन वो कभी सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की जमीन कॉरपोरेट घरानों को सुपुर्द करना चाहती है लेकिन किसान इस मंसूबे को कभी पूरा नहीं होने देंगे।

ये पांच प्रस्ताव हुए पास

  • कृषि कानून वापिस लिए जाएं और एमएसपी की गारंटी तय हो
  •  किसानों पर जो झूठे मुकदमें दर्ज किए गए हैं वो रद्द होने चाहिए
  • दिल्ली परेड में गिरफ्तार युवाओं और किसानों की तुरंत रिहाई हो
  • दिल्ली हिंसा में किसानों के जो वाहन जब्त किए गए हैं उन्हें छोड़ा जाए
  • एनएच-152 डी के लिए अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजा किसानों को मिले


ये खापें रहीं मौजूद
किसान महापंचायत में श्योराण खाप-25, फौगाट खाप-19, सांगवान खाप-40, हवेली खाप, धनखड़ खाप, चिड़िया- पांच खाप, हुड्डा खाप, कादयान खाप, दहिया खाप, अहलावत खाप, नांदल खाप के पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed