फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Khap officials marched to Jantar Mantar in wrestler sexual abuse case

पहलवान यौन शोषण मामला: खाप पदाधिकारियों ने किया जंतर-मंतर कूच, बबीता फौगाट को धरनास्थल पर पहुंचने का सुझाव

Fri, 28 Apr 2023 12:31 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 28 Apr 2023 12:31 PM IST
सार

खिलाड़ियों के समर्थन में प्रदेश की खाप सामने आने लगी है। इस कड़ी पहलवानों के मनोबल बढ़ाने के लिए दादरी खापों और संगठनों के पदाधिकारी जंतर-मंतर रवाना हुए।

विज्ञापन
Khap officials marched to Jantar Mantar in wrestler sexual abuse case
खिलाड़ियों के समर्थन में उतरी खाप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यौन शोषण मामलों में मोर्चा खोले बैठे पहलवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए शुक्रवार सुबह चरखी दादरी जिले की खापों और संगठनों के पदाधिकारी जंतर-मंतर रवाना हुए। समसपुर स्थित संतरा देवी शिक्षण महाविद्यालय के सामने से 12 गाड़ियों में सवार 60 लोग दिल्ली के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


समसपुर संतरा देवी महाविद्यालय के सामने से 12 गाड़ियों में 60 लोग हुए रवाना
फौगाट खाप पदाधिकारियों ने भाजपा नेत्री एवं प्रकरण जांच कमेटी की सदस्य बबीता फौगाट को पद की लालसा छोड़कर चचेरी बहन विनेश फौगाट के पास धरनास्थल पर पहुंचने का सुझाव दिया। सुबह करीब 9 बजे फौगाट खाप-19 के आह्वान पर सांगवान खाप-40, श्योराण खाप-25, हवेली-12, चिड़िया-5 समेत विभिन्न जनसंगठनों के पदाधिकारी समसपुर एकत्र होना शुरू हुए। करीब आधे घंटे बाद 12 वाहनों में सवार करीब 60 लोग जंतर-मंतर के लिए रवाना हो गए। खाप पदाधिकारियों का कहना है कि धरना कमेटी से बातचीत की जाएगी और इसके बाद सभी खापों और संगठनों के पदाधिकारी आपसी मंत्रणा के बाद कोई निर्णय लेंगे।
विज्ञापन


ये पहुंचे जंतर-मंतर
फौगाट खाप की ओर से प्रधान बलवंत फौगाट, सचिव सुरेश फौगाट, प्रवक्ता शमशेर फौगाट, सांगवान खाप-40 से सचिव नरसिंह डीपी, किसान सभा से रणधीर कुंगड़,रणधीर घिकाड़ा, आचार्य देवी सिंह, कमलेश भैरवी समेत विभिन्न गांवों के लोग जंतर-मंतर पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहलवानी की बदौलत नेता बनी बबीता, बहन का साथ देकर पहुंचे धरनास्थल पर
फौगाट खाप-19 के प्रधान बलवंत फौगाट ने कहा कि बबीता फौगाट पहलवानी की बदौलत ही आज राजनेता बनी हैं। हम तो इतना ही कहेंगे कि बबीता को धरनास्थल पर पहुंचकर बहन विनेश फौगाट और साथी पहलवानों का साथ देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed