फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Inverter-battery will be installed in bag free and government English medium schools, power cut will not disturb

बैग फ्री और राजकीय इंग्लिश मीडियम स्कूलों में लगेंगे इनवर्टर-बैटरी, पावर कट नहीं करेंगे परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Inverter-battery will be installed in bag free and government English medium schools, power cut will not disturb
चरखी दादरी। बैग फ्री एवं पहले से चल रहे इंग्लिश मीडियम स्कूलों में शिक्षा विभाग अब इनवर्टर एवं बैटरी की सुविधा भी मुहैया करवाएगा। ताकि इस सीजन में पड़ रही भीषण गर्मी में विद्यार्थियों व शिक्षकों को परेशानी न होने पाए। पत्र व्यवहार व ऑनलाइन डाटा फीड करने में भी इससे सुविधा होगी। जिले के 11 ऐसे स्कूल हैं जो पहले से अंग्रेजी मीडियम हैं। प्रदेश सरकार स्कूलों में वाई-फाई के लिए बजट देने की घोषणा पहले ही कर चुकी है। इसके अलावा बेहतर शिक्षा के लिए स्कूल मुखियाओं व विद्यार्थियों को टैब भी उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 23 मॉडल संस्कृति स्कूल हैं। इसके अलावा 220 प्राइमरी, 69 हाई स्कूल व 50 सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं। स्कूलों में बिजली की समस्या के कारण विभिन्न प्रकार के कामकाज प्रभावित होते रहे हैं। इंटरनेट व अन्य ऑनलाइन संसाधनों की कमी के चलते स्कूल में डाक व अन्य कामकाज समय पर करने में दिक्कतें बनी रहती हैं। राज्य में सभी स्कूलों का पूरा डाटा ऑनलाइन है। स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया भी ऑनलाइन है। एसएलसी काटने का काम भी विभाग के पोर्टल पर ही करना पड़ता है। छात्रवृत्ति के आवेदन की प्रक्रिया भी ऑनलाइन पूरी करनी होती है। इसी प्रकार छमाही व वार्षिक परिणाम का डाटा भी ऑनलाइन विभाग के पास पोर्टल पर अपलोड करना होता है ऐसे में ज्यादा परेशानी होती रही है।
विज्ञापन

पिछले दिनों सरकार ने स्कूल मुखियाओं को 7750 रुपये वाई-फाई सुविधा के लिए देने की घोषणा की थी। शिक्षा विभाग ने स्कूल मुखियाओं को टैब भी उपलब्ध करवाए हैं ताकि इनके जरिये कामकाज को निपटाया जा सके। कई बार अवकाश के दिन भी स्कूल हेड को आकस्मिक पत्र व्यवहार व अन्य डाटा भेजना होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्किंग की ज्यादा दिक्कत बनी रहती है। इसमें बिजली की समस्या एक प्रमुख कारण रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डबल बैटरी के लगेंगे इनवर्टर, कक्षाओं में चलेंगे पंखे
नगर स्थित रेलवे गेट प्राइमरी स्कूल, राजकीय कन्या प्राइमरी स्कूल दादरी, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल जेवली, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कासनी सहित 11 स्कूलों के नाम शामिल हैं जहां डबल बैटरी इनवर्टर लगाए जाएंगे।

वर्जन::
जिले में 11 स्कूलों में इनवर्टर बैटरी लगाई जाएंगी। जल्द ही इस काम को पूरा करवाया जाएगा। कागजी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इससे विद्यार्थियों व शिक्षकों दोनों को ही सुविधा हो सकेगी।
-विरेंद्र सिंह मलिक, डीईईओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed