फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Intkal fees will be deposited along with the registry

रजिस्ट्री के साथ ही जमा होगी इंतकाल फीस, आवेदकों को नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

Wed, 29 Jul 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Intkal fees will be deposited along with the registry
दादरी के तहसील कार्यालयों में जमीन की रजिस्ट्रियों को बनवाने का काम शुरू होने पर नागरिकों को इंतकाल की प्रति लेने के लिए चक्कर नहीं लगाने होंगे। उपायुक्त शिवप्रसाद शर्मा ने आदेश दिए हैं कि रजिस्ट्री के साथ ही इंतकाल की फीस सरल केंद्र में जमा करवाई जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि भविष्य में जमीन की रजिस्ट्री करवाते समय सरल केंद्र में इंतकाल की फीस मौके पर जमा करवा ली जाएगी। आमतौर पर इंतकाल का शुल्क जमा ना होने और राजस्व कार्यालय से संबधित पटवारी को समय पर भूमि पंजीकरण का विवरण नहीं मिलने की वजह से इंतकाल दर्ज होने में देरी होती रही है। रजिस्ट्री होने के बाद समय पर इंतकाल की फीस जमा नहीं होने की वजह से भी इस कार्य में देरी होती थी। आम नागरिकों को भी बार-बार इंतकाल की प्रति लेने के लिए चक्कर लगाने पड़ते थे। लोगों की इस परेशानी को कम करने के लिए उपायुक्त ने दादरी, बौंद व बाढड़ा तहसील कार्यालय को ये आदेश दिए हैं कि जमीन की रजिस्ट्री के समय सरल केंद्र में इंतकाल फीस लेने के लिए एक कर्मचारी विशेष तौर पर बैठाया जाए।
विज्ञापन

बाढड़ा एसडीएम ने रखा था सुझाव
बाढड़ा एसडीम प्रीतपाल सिंह ने इस बारे में अपना सुझाव उनके समक्ष रखा था। जिसे सही मानते हुए लागू करने का निर्णय लिया गया है। अपने आदेश में उपायुक्त ने कहा है कि भूमि रजिस्ट्रेशन लिपिक रोजाना जो भी रजिस्ट्री होंगी, उनका पर्चा नियमानुसार रजिस्ट्री कार्यालय कानूनगो को भिजवाना सुनिश्चित करेंगे। कार्यालय कानूनगो आगे सभी पटवारियों नई रजिस्ट्री का पर्चा देंगे, जिससे कि पटवारी सभी इंतकाल को दर्ज कर लें तथा आवेदक को समय पर यह दस्तावेज प्रदान कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई व्यवस्था के लागू होने से इंतकाल के लिए नागरिकों को भटकना नहीं होगा और उनको समय पर इंतकाल की प्रति उपलब्ध हो पाएगी। तहसील कार्यालयों में रजिस्ट्री बनवाने का कार्य प्रारंभ होने के पश्चात इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा। -शिवप्रसाद शर्मा, उपायुक्त, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed