फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   India shutdown of 7 will be a complete success: Narsingh Sangwan

27 का भारत बंद रहेगा पूर्णतया सफल : नरसिंह सांगवान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
India shutdown of 7 will be a complete success: Narsingh Sangwan
कितलाना में टोल पर आयोजित धरने पर बैठे किसान। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 27 सितंबर को पूर्णतया बंद रहेगा। इस बंद में देश की 10 ट्रेड यूनियनें, मजदूरों व कर्मचारियों के संगठन भी शामिल होंगे। यह बात कितलाना टोल पर जारी धरने को संबोधित करते हुए सांगवान खाप-40 के सचिव नरसिंह सांगवान डीपीई ने कही। कितलाना टोल पर महान समाज सुधारक ईवी रामास्वामी पेरियार की जयंती भी मनाई गई। मजदूर नेता सुखदेव पालवास ने रामास्वामी को 20 वीं सदी का महान समाज सुधारक बताया।
विज्ञापन

नरसिंह ने कहा कि बंद करना किसान मोर्चा का शौक नहीं है, बल्कि केंद्र सरकार किसानों की जायज मांगों की उपेक्षा करके उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर कर रही है। धरने को भारतीय किसान यूनियन नेता घासीराम नैन व राज्य प्रधान जोगेंद्र नैन ने भी संबोधित किया। घासीराम ने कहा कि दिल्ली बार्डरों पर रास्ता किसानों ने नहीं रोका, बल्कि किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए प्रदेश व केंद्र सरकार ने रोका है।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए किसान नेता गंगाराम श्योराण ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि देश में अगर कोई सामाजिक कार्यकर्ता या सही सोच रखने वाला आदमी किसान आंदोलन का समर्थन करता है, उसको भयभीत करने के उद्देश्य से आयकर विभाग की छापेमारी करवाई जा रही है। प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मंदर और सोनू सूद जो हमेशा गरीबों व असहाय लोगों की आवाज उठाते हैं। कोरोना काल में पीड़ित जनता को राहत पहुंचाने में इनका बहुत बड़ा योगदान था, सरकार ने इनको भी नहीं बख्शा है। आज देश में अघोषित आपातकाल लगा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता सांगवान खाप से नरसिंह सांगवान डीपीई, श्योराण खाप से बिजेंद्र बेरला, किसान सभा से सत्यवान, बलबीर बजाड़, मास्टर राजसिंह जताई, पंवार खाप से बलवंत रानीला, मजदूर नेता सुखदेव, रतनी डोहकी, प्रेम शर्मा व बिमला कितलाना ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर मास्टर ताराचंद चरखी, ओमप्रकाश, सूरजभान सांगवान, सुरेंद्र कुब्जानगर, अजीत धनाना, अमित सांगवान, राजबाला, दिलबाग ढुल, कप्तान रामफल, जगदीश, धर्मेंद्र छपार, मीर सिंह, सूबे सिंह छपार, संतूराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed