{"_id":"61f03f92a4d3a310297d1f41","slug":"ina-soldiers-honored-by-visiting-deputy-commissioner-at-home-charkhidadri-news-hsr6228469168","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएनए सिपाहियों की वीरांगनाओं को उपायुक्त को घर जाकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएनए सिपाहियों की वीरांगनाओं को उपायुक्त को घर जाकर किया सम्मानित
विज्ञापन
वयोवृद्ध पहलवान सज्जन सिंह को घर जाकर सम्मानित करते उपायुक्त प्रदीप गोदारा।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने कहा है कि देश के लिए अपना बलिदान देने वाले वीरों और राष्ट्रभक्तों को कभी नहीं भुलाया जा सकता। देशभक्तों की वीर गाथा आज भी हमें राष्ट्र, सेवा व समर्पण का पाठ सिखाती हैं। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में उपायुक्त ने मंगलवार को आईएनए के सिपाही रहे गांव फतेहगढ निवासी नानक चंद डूडी की धर्मपत्नी चावली देवी और लोहारू रोड पर रह रहीं गांव कादमा निवासी भगवानाराम की पत्नी सरमण देवी को उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार भी उपायुक्त के साथ रहे। उपायुक्त ने दादरी रावलधी बाईपास पर गांव समसपुर निवासी अंतरराष्ट्रीय पहलवान रहे वयोवृद्ध 92 वर्षीय सज्जन सिंह को भी सम्मानित किया। सज्जन सिंह को पिछले दिनों ही राष्ट्रपति ने सर्वोच्च खेल पुरस्कार मेजर ध्यानचंद अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उपायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि आईएनए के प्रति जिले के जांबाज सिपाहियों का विशेष रुझान रहा, जिसकी बदौलत यहां के अधिकांश सैनिकों ने नेताजी का साथ दिया और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी।
उपायुक्त ने कहा कि पहलवान सज्जन सिंह ने भी वर्ष 1960 के रोम ओलंपिक, वर्ष 1962 के एशियाड गेम्स, वर्ष 1966 के एशियाड, वर्ष 1970 के कॉमनवेल्थ खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 1970 में रुस्तम ए हिंद का खिताब हासिल किया था। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार ने भी दादरी के इलाके को वीरों की धरती कहा और बताया कि देश पर जब भी कोई संकट आया है तो यहां के लोगों ने सदैव आगे रहकर अपनी मातृ भूमि की रक्षा की है। इस अवसर पर सुरेंद्र डूडी, जिला सूचना व जनसंपर्क अधिकारी संदीप हुड्डा, अजय कौशिक आदि भी उपस्थित रहे।