फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Haryana: A new "trio" of daughters from Dadri is ready in wrestling, winning medals for country in internation

Haryana: कुश्ती में दादरी से बेटियों की नई 'तिकड़ी' तैयार, देश को अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में दिला रहीं पदक

Sat, 12 Aug 2023 09:47 AM IST
नवीन दलाल हनी सोनी, चरखी दादरी (हरियाणा)
हनी सोनी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 12 Aug 2023 09:47 AM IST
सार

करिअर के शुरुआती दौर में ही बलाली निवासी नेहा सांगवान, पिलाना निवासी सविता और बौंदकलां निवासी रचना परमार ने अपने दांव-पेंच से सभी को प्रभावित किया है। हाल ही में तीन बेटियों ने तुर्किये के इस्तांबुल में हुई विश्व महिला कुश्ती चैंपियनशिप में जिले का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन
Haryana: A new "trio" of daughters from Dadri is ready in wrestling, winning medals for country in internation
सविता दलाल, रचना परमार और नेहा सांगवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश और देश में महिला कुश्ती को बढ़ावा देने वाले चरखी दादरी जिले की तीन और बेटियां अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपना लोहा मनवा रही हैं। खास बात ये है कि तीनों ही बेटियों ने गीता, बबीता और विनेश फौगाट की तिकड़ी की तरह माटी के अखाड़े से शुरुआत कर अपनी पहचान बनाई।

विज्ञापन


गीता, बबीता और विनेश फौगाट के बाद नेहा सांगवान, सविता दलाल और रचना परमार छोड़ रहीं अपनी प्रतिभा की छाप
करिअर के शुरुआती दौर में ही बलाली निवासी नेहा सांगवान, पिलाना निवासी सविता और बौंदकलां निवासी रचना परमार ने अपने दांव-पेंच से सभी को प्रभावित किया है। हाल ही में तीन बेटियों ने तुर्किये के इस्तांबुल में हुई विश्व महिला कुश्ती चैंपियनशिप में जिले का मान बढ़ाया। गांव पिलाना की सविता ने अंडर 17 आयु वर्ग के 61 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, बौंदकलां की रचना परमार ने अंडर- 17 आयु वर्ग के 40 किलोग्राम भार वर्ग में रजत व गांव बलाली की नेहा सांगवान ने अंडर-17 आयु वर्ग के 57 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक देश को दिलाया। 
विज्ञापन


जानिये... किस बेटी की क्या है उपलब्धि
गीता, बबीता और विनेश की राह पर उभरती महिला पहलवान नेहा सांगवान
अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान गीता,बबीता, विनेश और रितू फौगाट के गांव से अब नेहा सांगवान महिला कुश्ती का उभरता सितारा है। नेहा ने दिल्ली में अक्तूबर 2018 में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। 2022 में राष्ट्रीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। जुलाई 2022 में एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। सितंबर 2022 में राष्ट्रीय फेडरेशन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक पाया। नवंबर 2022 में राष्ट्रीय स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा नेहा मार्च 2023 में सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, अप्रैल 2023 में राष्ट्रीय ओपन चयन स्पर्धा में स्वर्ण पदक, जून 2023 में किर्गिस्तान में आयोजित सब जूनियर एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किर्गिस्तान के बाद तुर्किये में भी रचना परमार ने जीता पदक
बौंदकलां निवासी रचना परमार की सफलता में उनके पिता एवं पूर्व सरपंच अजीत नंबरदार का हाथ है। नवंबर 2022 में रोहतक के नांदल भवन में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के 39 किलोग्राम भारवर्ग में रचना परमार ने रजत पदक जीता। इसके बाद सितंबर 2022 में रोहतक एमडीयू में आयोजित स्पर्धा में अंडर-14 आयुवर्ग के 39 किलोग्राम भारवर्ग में भाग लेकर कांस्य पदक हासिल किया। पटियाला में हुई एशियन कुश्ती चैंपियनशिप ट्रायल के अंडर-17 आयुवर्ग के 40 किलोग्राम भारवर्ग में जीता हासिल की। इसके अलावा किर्गिस्तान में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक और हाल ही में तुर्किये संपन्न हुई अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में स्पर्धा में रजत पदक हासिल कर गांव, क्षेत्र, प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है।


स्कूल से लेकर अंतरराष्ट्रीय पटल पर छाईं सविता दलाल
पिलाना निवासी महिला पहलवान सविता दलाल पिछले कई सालों से कुश्ती में अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ रही हैं। स्कूल स्तर पर उन्होंने चार राष्ट्रीय स्पर्धाओं में भाग लेकर चार स्वर्ण पदक जीते थे। इसके अलावा फेडरेशन कप में स्वर्ण, एशियन रेस्लिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण, खेलो इंडिया गेम्स में स्वर्ण, हरिद्वार और रोहतक में आयोजित रेंकिंग स्पर्धा में स्वर्ण, किर्गिस्तान और तुर्किये में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में सविता दलाल स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। हाल ही में तुर्किये में आयोजित स्पर्धा में उन्होंने तुर्किये की पहलवान को 12-1 से, यूएसए की पहलवान को एकतरफा मुकाबले में 12-0 से हराया था। फाइनल मुकाबले में जापान की पहलवान को 9-6 से हराकर सविता दलाल ने स्वर्ण पदक हासिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed