फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Goods worth 1.73 lakh stolen from under construction house, case registered

निर्माणाधीन मकान से 1.73 लाख का सामान चोरी, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Goods worth 1.73 lakh stolen from under construction house, case registered
बाढड़ा। नीमड़ बड़ेसरा में एक निर्माणाधीन मकान से चोरों ने 1.73 लाख के सामान पर हाथ साफ कर लिया। पीड़ित मकान मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बाढड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 457 व 380 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नीमड़ बड़ेसरा निवासी संजय सहारण ने बताया कि वो गांव में नया मकान बना रहा है। निर्माणाधीन मकान में उसका सामान रखा हुआ था, जिसे 11 सितंबर की रात अज्ञात ने चोरी कर लिया। 12 सितंबर को जब वो मकान पर पहुंचा तो उसे वहां से आठ चौखट, चार रोशनदान, छह जंगले व पानी की मोटर चोरी मिली। चोरी हुए सामान की कीमत एक लाख 73 हजार रुपये है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने अपने स्तर पर ही चोर और चोरी किए गए सामान का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। संजय ने पुलिस को लिखित शिकायत दी जिसके आधार पर बाढड़ा थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सोमबीर का कहना है कि जल्द ही आरोपी का पता लगाकर पुलिस उसे काबू कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed