फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Following the complaint, the ACB team returned to Dadri and collected samples of construction material from various locations on Chidiya Road

Charkhi Dadri News: शिकायत के बाद दोबारा दादरी पहुंची एसीबी टीम, चिड़िया रोड पर अलग-अलग जगहों से लिए निर्माण सामग्री के नमूने

Wed, 11 Feb 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 11 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Following the complaint, the ACB team returned to Dadri and collected samples of construction material from various locations on Chidiya Road
सड़क पर मशीन के माध्यम से नमूने एकत्रित करती टीम। - फोटो : 1
चरखी दादरी। दादरी-चिड़िया-कनीना रोड के निर्माण में कथित अनियमितता बरतने की शिकायत की जांच के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला की टीम मंगलवार को दोबारा सड़क निर्माण सामग्री के नमूने लेने के लिए दादरी पहुंची। यहां पर टीम ने शिकायतकर्ता के साथ लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व ठेकेदार की मौजूदगी में अलग-अलग जगहों से सड़क में प्रयोग की गई निर्माण सामग्री के नमूने एकत्रित किए। इस बार टीम ने शिकायतकर्ता अधिवक्ता प्रवीण तक्षक को भी साथ रखा। वहीं जांच प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए भिवानी से आई टीम भी निगरानी के तौर पर मौके पर मौजूद रही। टीम द्वारा सड़क से नमूने लिए गए, टाइल वर्क की जांच की गई और सड़क की अलग-अलग परतों की पैमाइश की गई।
विज्ञापन

एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने एक्सईएन जयसिंह के नेतृत्व में गांव मकड़ाना, मकड़ानी, रामनगर, मोड़ी आदि स्थानों से सड़क में प्रयोग की गई निर्माण सामग्री के नमूने लिए। टीम द्वारा गांव मकड़ानी से एक तथा गांव चिड़िया से दो सीसी सड़क के नमूने लिए गए। वहीं गांव रामनगर में तारकोल सड़क का एक तथा गांव मोड़ी में सड़क के साथ लगाई गई इंटरलॉक टाइलों के नीचे से नमूने लिए गए। इन नमूनों को जांच के लिए एफएसएल में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एक-एक बिंदु पर हुई चर्चा

मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे टीम गांव रामनगर से आगे गांव मोड़ी की तरफ जाने वाले रोड पर पहुंची। यहां चार जगहों से मशीन से सैंपल लिए गए। इन नमूनों की मोटाई की जांच की गई। टीम ने नमूनों के अलग-अलग तीन मेजरमेंट लिए तथा इनकी औसत निकाली गई। इस दौरान अधिकारियों व शिकायतकर्ता टीम में शामिल अधिवक्ता प्रवीण तक्षक, अधिवक्ता प्रदीप कालीरमण, अधिवक्ता विकास महला के बीच एक-एक बिंदु पर चर्चा हुई और सटीकता के साथ ब्योरा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद दूसरी बार पहुंची टीम
टीम की ओर से 4 फरवरी को सैंपल लिए गए थे, लेकिन शिकायतकर्ता ने एसीबी के महानिदेशक को शिकायत भेजकर आरोप लगाया कि टीम ने बिना उन्हें बताए और बिना किसी सूचना के सैंपल ले लिए। ये सैंपल सेफ जगह से उठाए गए है, जहां खामियां नहीं हैं। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों ने पुनः जांच के आदेश दिए, जिसके तहत मंगलवार को दोबारा टीम भेजी गई। अधिवक्ता प्रवीण तक्षक ने कहा कि जांच एजेंसियों की भूमिका अभी भी संदेह के घेरे में है और स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते निजी हितों को लाभ पहुंचाने के प्रयास सामने आए हैं।
वीडियोग्राफी के बीच लिए नमूने

इस बार टीम की ओर से नमूने लेने के दौरान की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। टीम ने चार जगहों पर मशीन से नमूने निकाले। वहीं गांव मोड़ी में सीसी सड़क के साथ लगी टाइलों के नीचे से नमूने एकत्रित किए।
ये है मामला
बता दें कि लोक निर्माण विभाग की ओर से दादरी-रोहतक व दादरी-कनीना रोड का पुनर्निर्माण करवाया जा रहा है। इन दोनों स्टेट हाईवे के निर्माण पर 63.67 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। शिकायतकर्ता अधिवक्ता प्रवीण तक्षक ने सड़क निर्माण में अनियमितता बरतने के आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।

वर्सन :
सड़क से शिकायतकर्ता द्वारा बताई गई जगहों से नमूने लिए गए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए एफएसएल भेजा जाएगा, जांच में आई रिपोर्ट के अनुसार ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। सैंपल की रिपोर्ट आने में 6 महीने तक लग सकते हैं।
- जयसिंह, एक्सईएन, स्टेट विजिलेंस टीम।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed