फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Ex-servicemen raised demand for construction of Sainik Bhawan in Badhra

Charkhi Dadri News: पूर्व सैनिकों ने बाढड़ा में सैनिक भवन के निर्माण की उठाई मांग

Sun, 19 Jan 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 19 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen raised demand for construction of Sainik Bhawan in Badhra
बाढड़ा। हरियाणा भूतपूर्व सैनिक लीग जिला इकाई की बैठक शनिवार को उपमंडल मुख्यालय के किसान भवन में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता कप्तान दुलीचंद बेरला ने की। बैठक में बाढड़ा, कादमा, दादरी व लोहारू क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष राजेश श्योराण ने कहा कि बाढड़ा सैनिक बहुल क्षेत्र है और हर घर से कोई न कोई युवा राष्ट्र सेवा में जुटा है। इसीलिए बाढड़ा मुख्यालय पर सैनिक भवन का निर्माण होना चाहिए। इसके लिए स्थानीय विधायक व सांसद से मिलकर उनके समक्ष मांग रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में सैनिक मौजूद हैं। कृषि प्रधान क्षेत्र होने के साथ यहां के युवाओं का सेना की तरफ ज्यादा रुझान रहता है।
विज्ञापन

वहीं, पूर्व सैनिक बहुत सभी सामाजिक गतिविधियों में शामिल होकर समाज सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाने का काम करते हैं। इसलिए सरकार से मांग करते हैं कि अतिशीघ्र बाढड़ा में एक सैनिक भवन का निर्माण करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कप्तान भीम सिंह द्वारका ने कहा कि 26 जनवरी को पूर्व सैनिक बीडीपीओ कार्यालय में तिरंगा फहराएंगे। बैठक में सूबे सिंह काकड़ोली, धर्मपाल, कप्तान देशराम, सूबेदार मेजर विद्यानंद, पहलवान विरेंद्र बड़राई, मनीराम दगड़ोली, सोमबीर हुई, सतबीर नांधा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed