{"_id":"66c62d14e4fce1dec703508a","slug":"digital-voter-card-can-be-uploded-online-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-122222-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं डिजिटल वोटर आईडी कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं डिजिटल वोटर आईडी कार्ड
Wed, 21 Aug 2024 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 21 Aug 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाताओं के लिए शुरू की गई है ई-ईपीआईसी सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। अब कोई भी मतदाता घर बैठे ही अपना वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकता है। इसके लिए निर्वाचन आयोग की ओर से ई-ईपीआईसी की सुविधा शुरू की है। मतदाता की वोटर आईडी कहीं गुम हो गई है या फिर वह वोटर कार्ड की डिजिटल कॉपी सहेज कर रखना चाहता है तो वोटर हेल्पलाइन एप या फिर चुनाव आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in से अपना वोटर कार्ड आसानी से मोबाइल या कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकते हैं। खास बात यह है कि डिजिटल वोटर कार्ड ई-ईपीआईसी को डिजिलॉकर में अपलोड किया जा सकता है। इसके अलावा इसे प्रिंट भी करवाया जा सकता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल नरवाल ने बताया कि ई-ईपीआईसी वोटर कार्ड ओरिजिनल वोटर आईडी कार्ड का एक नॉन-एडिटेबल पीडीएफ वर्जन है। वोटर आईडी के पीडीएफ वर्जन को भी आइडेंटिटी प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस डिजिटल आईडी प्रूफ को आसानी से एक्सेस करने के लिए मोबाइल फोन या डिजिलॉकर में स्टोर करके रखा जा सकता है। जिला के नए वोटर राष्ट्रीय मतदाता पोर्टल ईसीआई.जीओवी.इन पर विजिट कर वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नए यूजर को पहले इस पोर्टल में अपना नाम रजिस्टर करना होगा। अब ई-ईपीआईसी डाउनलोड करने के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद ई-ईपीआईसी नंबर या फॉर्म रेफरेंस नंबर को दर्ज करें। अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इसके बाद ई-ईपीआईसी डाउनलोड का विकल्प सामने होगा।