फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Diarrhea Stop Campaign

Charkhi Dadri News: विद्यार्थियों को दी डायरिया से बचाव की जानकारी

Thu, 25 Jul 2024 05:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 25 Jul 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea Stop Campaign
मकड़ानी राजकीय स्कूल में पहुंची टीम के साथ विद्यार्थी। 
झोझूकलां। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से मंगलवार को डायरिया रोको मुहिम चलाई गई। इसके तहत मकड़ानी राजकीय स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। दादरी खंड की संयोजक सोनिया शर्मा ने विद्यार्थियों को डायरिया के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि डायरिया होने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है। उसकी पूर्ति के लिए ओआरएस का घोल बनाकर पीना चाहिए। घरों में नल को खुला न छोड़ें। स्वच्छ और क्लोरीनयुक्त पानी का प्रयोग करें। विद्यालय की मुख्य अध्यापिका सुमित्रा देवी ने कहा कि बच्चों को ज्ञानवर्धक जानकारी देने के लिए विद्यालयों में इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए।
विज्ञापन



24 लोगों ने किया रक्तदान, 76 ने करवाई स्वास्थ्य की जांच
चरखी दादरी। माॅडल दादरी जिला बनाओ संगठन ने पर्यावरण संरक्षण की मुहिम चलाई है। इसके तहत गांव झींझर, खातीवास, लोहरवाड़ा, समसपुर, जयश्री, खेड़ी सनवाल, ढाणी फौगाट और मिसरी में वन मंडल और ग्रामीणों के सहयोग से पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

लोहरवाड़ा गांव में आयोजित रक्तदान शिविर में 24 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। यहां लगाए गए शिविर में 76 लोगों की आंखों और सामान्य रोगों की जांच कर दवा दी गई। 53वें रोजगार मेले के तहत कंपनी प्रतिनिधि शशांक शुक्ला और प्रवेश दलाल ने 17 युवाओं का चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच रणधीर सिंह ने की। मनीष इंदौरा और प्रदीप चांदना मुख्य अतिथि रहे। संगठन की युवा इकाई के अध्यक्ष अधिवक्ता अनिल साहू ने पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया। इस अवसर पर सचिन, दीपक, अशोक, भोलू, अमृत सिंह, अजीत, रमेश, राजेश फौगाट, मनवीर सिंह, बबलू आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed