{"_id":"64a1c24c1f6523a580039fa4","slug":"details-of-farmers-verified-at-district-headquarters-portal-showing-pending-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-2362-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जिला मुख्यालय पर वेरिफाई हुआ किसानों का ब्योरा, मुख्यालय का पोर्टल दर्शा रहा लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जिला मुख्यालय पर वेरिफाई हुआ किसानों का ब्योरा, मुख्यालय का पोर्टल दर्शा रहा लंबित
Mon, 03 Jul 2023 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी कृषि विभाग कार्यालय।
चरखी दादरी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत जिन किसानों के ब्योरा में गड़बड़ी है उनका ब्योरा जिला कार्यालय से तो वेरिफाई हो चुका है, लेकिन हेड ऑफिस से पोर्टल पर अपडेट नहीं हो पा रहा है। ऐसे में जब किसान अपना विवरण चेक करते हैं तो वेरिफिकेशन लंबित दर्शाई जा रही है। ऐसे में कृषि विभाग अधिकारी भी दुविधा की स्थिति में है। अब अगली किस्त आने वाली है लेकिन जिला के सैकड़ों किसानों का डाटा आज तक वेरिफाई नहीं हो सका है जबकि ये किसान इससे पहले वाली सभी किस्तें प्राप्त कर चुके हैं। जिले में इस योजना के लाभार्थियों की संख्या 67,228 है।
बता दें कि पिछली बार जब इस योजना की किस्त जारी हुई तो काफी संख्या में किसानों को नहीं मिल सकी थी। इन किसानों के डाटा में कई प्रकार के ऑब्जेक्शन लगाए गए थे लेकिन आज तक ये ऑब्जेक्शन दूर नहीं हो सके हैं। पोर्टल किसी किसान की जमीन वेरिफिकेशन शो नहीं कर रहा है तो किसी का नाम आधार कार्ड से मैच नहीं कर रहा है। दंपती केस के मामलों में भी दिक्कत आ रही है। इतना ही नहीं इस समय किसानों से ई-केवाईसी से जुड़ी समस्याएं भी आ रही हैं।
विदित रहे पिछली किस्त के दौरान उन किसानों को राशि नहीं दी गई जो किसान आयकर अदा करता है उनके नाम इस योजना से काट दिए गए हैं। इतना ही नहीं जो दंपती किसान यह सम्मान प्राप्त कर रहे थे उनमें एक का नाम काटा गया है। यह मामले ई-केवाईसी से पकड़ में आए थे। सरकार ने जिले के 27 हजार 261 उन किसानों को आखिरी मौका भी दिया था जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई थी। जिले में कुल 67 हजार 228 इस योजना के लाभार्थी हैं। आयकर जमा करवाने वाले किसानों की संख्या 1111 है।
विज्ञापन
मई 2022 में जारी हुई थी 11वीं किस्त
बता दें कि प्रधानमंत्री ने अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान किसान सम्मान योजना शुरू की। इस योजना के तहत किसान को साल में छह हजार रुपये सम्मान राशि दी जाती है। यह राशि साल में तीन किस्तों में दी जाती है। इस योजना के तहत उन किसानों से आवेदन मांगे गए थे जो प्रति माह 10 हजार रुपये सरकारी वेतन या पेंशन नहीं ले रहा हो इसके लिए जमीन की लिमिट को खत्म कर दिया गया था। मई 2022 में सरकार की ओर से इसके लिए 11वीं किस्त जारी की गई थी। इससे पहले सरकार ने सभी लाभार्थियों से ई-केवाईसी करवाने को कहा था।
सरकार ने ई-केवाईसी से किसान के पूरा डाटा का मिलान किया था। डाटा जांच में दंपती किसान भी सम्मान भत्ता लेते मिले थे जबकि नियमानुसार पति-पत्नी में एक ही यह सम्मान भत्ता प्राप्त कर सकता है। इन दंपती किसान की संख्या 417 है। कृषि विभाग सरकार के निर्देश पर जिले के 458 ऐसे किसानों की भी जांच की जा रही है जिन्होंने अपनी जमीन बेच दी है या सरकारी नौकरी ज्वाइन कर ली है और वह सम्मान भत्ता प्राप्त कर रहा है।
-डॉ. चंद्रभान, कृषि विभाग