{"_id":"679a609d27c02a74270f7b8a","slug":"deo-inspected-4-schools-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-130774-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: डीईओ ने चार स्कूलों का निरीक्षण कर प्री-बोर्ड परीक्षाओं का जांचा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: डीईओ ने चार स्कूलों का निरीक्षण कर प्री-बोर्ड परीक्षाओं का जांचा परिणाम
Wed, 29 Jan 2025 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 29 Jan 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा:
- रावलधी राजकीय स्कूल में छात्र संख्या मिली कम तो मिसरी कन्या स्कूल में सही नहीं मिला छात्राओं की पढ़ाई का स्तर, सुधार करने के दिए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। विद्यार्थियों के शिक्षा का स्तर जांचने और बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फोगाट ने बुधवार को चार स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीईओ को स्कूलों में खामियां भी मिलीं। कहीं, छात्र संख्या कम मिली तो कहीं शिक्षा का स्तर अच्छा नहीं पाया गया। स्कूलों में मिलीं खामियों पर संज्ञान लेते हुए कृष्णा फोगाट ने स्टाफ को सुधार के निर्देश दिए।
सुबह 11 बजे डीईओ कृष्णा फोगाट ने शहर स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया। उन्होंने स्कूल में छात्राओं का शैक्षणिक स्तर जांचा। विद्यार्थियों के लिए दी गईं सुविधाएं निरीक्षण में पुख्ता मिलीं। यहां पर छात्राओं से प्रश्न पूछे गए तो उन्होंने सही जवाब दिए। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों की तारीफ की।
इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी गांव रावलधी स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में पहुंचीं। यहां पर उन्हें विज्ञान शिक्षक की कार्यप्रणाली सबसे बेहतर मिली। उन्होंने विद्यार्थियों को पूरी तैयारी करवाई हुई थी। बोर्ड परीक्षा पेपर का भी अभ्यास कराया गया था। विद्यार्थियों ने प्री-बोर्ड में भी काफी अच्छे अंक प्राप्त किए थे। दूसरी ओर स्कूल में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम मिली तो प्राचार्य से जवाब तलब किया।
विज्ञापन
इस दौरान डीईओ ने प्राचार्य को बच्चों की मासिक रिपोर्ट तैयार करने और स्कूल न आने वाले विद्यार्थियों के परिजनों से बात करने के निर्देश दिए। साथ ही संपर्क न होने की स्थिति में उनके घर जाकर भी विद्यार्थियों के शिक्षा स्तर व उपस्थिति पर चर्चा कर उन्हें स्कूल लाने के आदेश दिए। यहां सुविधाओं में कोई कमी नहीं मिली। अब प्राचार्य को एक सप्ताह में कार्य का फॉलोअप देना होगा।
- मिसरी राजकीय स्कूल में अंग्रेजी विषय का अध्यापक किया नियुक्त
जिला शिक्षा अधिकारी ने गांव मिसरी के राजकीय कन्या और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया गया। इसमें डीईओ कृष्णा फोगाट को छात्राओं का शिक्षा स्तर काफी नीचे मिला। साथ ही स्कूल में अंग्रेजी विषय के शिक्षक की कमी बनी हुई थी। इसका भी मौके पर समाधान किया गया। दूसरे स्कूल के शिक्षक को ड्यूटी लगाई गई। एक सप्ताह में स्कूल को स्थायी शिक्षक दिया जाएगा।
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ठीक मिला शिक्षा का स्तर
जिला शिक्षा अधिकारी ने मिसरी गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल का दौरा किया। यहां पर शिक्षा स्तर अच्छा मिला और उपस्थिति भी ठीक मिली। बाद में दोनों स्कूलों के शिक्षकों की बैठक बुलाकर उन्हें शिक्षा स्तर सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही प्राचार्य को दिन में एक बार स्कूल का दौरा करने, हर सप्ताह विद्यार्थियों के टेस्ट लेने और समीक्षा कर कमजोर विद्यार्थियों पर अधिक ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
- शिक्षकों से ली जानकारी
जिला शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान शिक्षकों से भी बोर्ड परीक्षा परिणाम के लिए विद्यार्थियों को किस प्रकार तैयारी करवाई गई हैं, इसकी जानकारी ली। बोर्ड अभ्यास प्रश्नपत्र की उपलब्धता जांची। प्रतिदिन विद्यार्थियों को इनका अभ्यास कराने के आदेश दिए।
वर्सन:
विभाग की ओर से बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए यह निरीक्षण किया गया है। स्कूलों में कुछ खामियां मिलीं तो कहीं पर बेहतर कार्य भी मिला है। खामियां मिलने वाले स्कूल प्राचार्यों को जल्द आदेशों का पालन कर इसकी प्रतिक्रिया भेजने के आदेश दिए हैं।
-कृष्णा फोगाट, डीईओ, दादरी
फोटो 04
रावलधी राजकीय स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचीं जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फोगाट। संवाद