फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Over speed truck hit bike man dies anther injured in Charkhi Dadri

Haryana Accident: चरखी दादरी में रफ्तार का कहर... ट्रक ने बाइक सवारों को उड़ाया, दो बच्चों के पिता की मौत

Tue, 17 Jun 2025 03:23 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 17 Jun 2025 03:23 PM IST
सार

Haryana Accident: चरखी दादरी में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हुआ है। मृतक दो बच्चों का पिता था। 

विज्ञापन
Over speed truck hit bike man dies anther injured in Charkhi Dadri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एनएच-148 बी पर गांव आदमपुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर दो लोग सवार थे, जिनमें से एक की मौत हो गई। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गांव उण मुस्तक निवासी सतीश (43) की मौत हो गई, जबकि गांव नौरंगाबास जाटान निवासी अनिल (21) घायल हो गया। वहीं आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब आठ बजे सतीश बाइक पर सवार होकर अनिल के साथ किसी काम से दादरी आ रहा था। वो आदमपुर के समीप संगम होटल के सामने ही पहुंचे थे कि उसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने सतीश की बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन




हादसे में सतीश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल अनिल को राहगीरों ने उपचार के लिए दादरी नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया और वहां उसका उपचार चल रहा है। दूसरी ओर झोझूकलां थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर नागरिक अस्पताल में सतीश का पोसटमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया और वो मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेती करता था सतीश, दो बच्चों का पिता
मृतक सतीश पेशे से किसान था और खेती कर परिवार को पाल रहा था। उसके उसके दो बच्चे हैं। वहीं, घायल अनिल उनके पड़ोसी गांव का रहने वाला है और वो भी शादीशुदा है। अनिल भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।


क्या कहती है पुलिस
झोझूकलां पुलिस थाना के एएसआई पवन का कहना है कि इस संबंध में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतक सतीश का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed