{"_id":"6aaaec9ad9fe4417f4044b0e","slug":"two-recovery-agents-arrested-for-holding-a-borrower-hostage-and-demanding-extortion-money-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-979255-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दो रिकवरी एजेंटों ने कर्जदार को बंधक बनाकर मांगी रंगदारी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दो रिकवरी एजेंटों ने कर्जदार को बंधक बनाकर मांगी रंगदारी, गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। वेवसिटी थाना पुलिस ने एक युवक को बंधक बनाकर एक लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में दो रिकवरी एजेंटों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक अन्य युवक को भी अवैध हथियार रखने और रिकवरी एजेंटों को धमकाने के आरोप में पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि घटना 15 सितंबर 2026 को लालकुआं क्षेत्र में हुई थी। रिकवरी एजेंटों ने एक बाइक सवार अलहेज और उसके साथी अमन अजमेरी को रोका। उन्होंने मोटरसाइकिल की किस्त जमा न होने की बात कही। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। अलहेज ने कथित तौर पर पिस्टल निकालकर एजेंटों को धमकाया। भीड़ जुटने पर अलहेज और अमन भागने लगे। एजेंटों ने अलहेज को पकड़ लिया, जबकि अमन भाग गया। एजेंटों ने अलहेज को अपनी गाड़ी में बैठाकर कई घंटों तक बंधक बनाए रखा। उन्होंने अलहेज के भाई अबू सलीम को फोन कर उसे छोड़ने के बदले एक लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
अबू सलीम ने इसकी रिकॉर्डिंग पुलिस को उपलब्ध कराई और तहरीर दी तो पुलिस ने रिकवरी एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दीपक यादव और प्रिंस यादव को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उन्होंने लालच में आकर अलहेज के भाई से पैसे मांगे थे। अलहेज को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ थाने लाया गया था, उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन