{"_id":"6aaaecb9ebe94fe7c304e710","slug":"150-cameras-were-checked-over-36-hours-yet-it-remains-unknown-how-the-miscreants-arrived-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-110811-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 36 घंटे में देखे 150 कैमरे, फिर भी नहीं पता चला कैसे आए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 36 घंटे में देखे 150 कैमरे, फिर भी नहीं पता चला कैसे आए बदमाश
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव कलछीना में स्क्रैप कारोबारी के घर हुई डकैती के मामले में पुलिस ने 36 घंटे में 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाल लिए, लेकिन बदमाश किस रास्ते से आए और वारदात के बाद किस रास्ते से फरार हुए, इसका पता नहीं चल सका है। बदमाशों की तलाश में मेरठ, हापुड़ और बागपत में दबिश दी गई, लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है। बदमाशों की तलाश के लिए एक और टीम लगाई गई है। अब छह टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं।
जेल से बाहर आए बदमाशों की कुंडली हो रही तैयार
बदमाशों के आने-जाने के रूट और साधन की जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस अब हाल में जेल से बाहर आए बदमाशों की कुंडली खंगाल रही है। इसमें मेरठ, बागपत पुलिस से भी मदद मांगी गई है। डीसीपी देहात सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि बदमाशों के संबंध में अभी कोई डिजिटल साक्ष्य नहीं मिला है। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में घटना के समय सक्रिय मोबाइल फोन का डंप डाटा निकाला गया है। इसमें 100 से अधिक नंबर मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही ग्रामीण रास्तों पर भी पुलिस को सक्रिय किया गया है। पुलिसकर्मी ग्रामीणों से बातचीत कर संदिग्ध लोगों और गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं।
दहशत में परिवार, बच्चों ने नहीं खाया खाना
डकैती के बाद परिवार दहशत और सदमे में है। स्क्रैप कारोबारी सद्दाम ने बताया कि बदमाशों ने घटना के दौरान परिवार और बच्चों को करीब डेढ़ घंटे तक तमंचे और चाकू के बल पर आतंकित किया था। इससे बच्चे बुरी तरह डर गए हैं। पांच वर्षीय अन्नान अभी भी गहरे सदमे में है। सद्दाम के मुताबिक, बदमाशों ने अन्नान की गर्दन पर चाकू रखकर उससे 10 किलो चांदी और पांच लाख रुपये की नकदी के बारे में पूछा था। पर्याप्त माल नहीं मिलने पर बदमाशों ने अन्नान समेत पूरे परिवार को गोली मारने की धमकी दी थी। सद्दाम ने बताया कि बच्चे दहशत के कारण खाना तक नहीं खा पा रहे हैं। उन्हें अब भी किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। उनका कहना है कि बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, ऐसे में परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन
यह है मामला
गांव कलछीना में सोमवार देर रात बदमाशों ने स्क्रैप कारोबारी सद्दाम के घर वारदात की थी। सद्दाम पत्नी अफरोजी और छह बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने मिर्च जलाकर घर के भीतर फेंक दी। परिवार को घुटन महसूस हुई तो अफरोजी अंदर की ओर से गेट खोलकर दुकान में पहुंचीं। वहां बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया और छह नकाबपोश बदमाश घर में दाखिल हो गए। बदमाशों ने अफरोजी के दुपट्टे से सद्दाम के हाथ-पैर बांध दिए और पूरे परिवार को तमंचे व चाकू के बल पर बंधक बनाकर डकैती की। बदमाश करीब सवा लाख रुपये की नकदी और करीब नौ लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने लूटकर फरार हो गए।